Punjab News: पैसे को सही जगह निवेश करना, सही उपयोग के प्रति जागरूक रहना समय की मांग : प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। Punjab News: IK Gujral Punjab Technical University – आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKG PTU) के सेंटर फॉर एग्जीक्यूटिव एजुकेशन (सी.ई.सी) की तरफ से मुख्य कैंपस में उचित वित्तीय निवेश योजना विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल ने भाग लिया। रजिस्ट्रार डाॅ. एस.के. मिश्रा ने विशेष अतिथि की भूमिका निभाई। शमा रौशन सेरेमनी के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। इस सेमिनार को विषय विशेषज्ञ के रूप में विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कपिल गुप्ता ने संबोधित किया।

PTU
PTU

वित्तीय निवेश एवं नियोजन

उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल ने कहा कि वित्तीय निवेश एवं नियोजन एक ऐसा विषय है जो आज एक महत्वपूर्ण मांग में है। यह विषय प्रेरक और जीवनोन्मुख दोनों है।

उन्होंने कहा कि फंड प्रबंधन न केवल व्यक्तिगत सफलता की कड़ी है, बल्कि संस्थागत स्तर पर भी इसका बहुत महत्व है। ऐसी जानकारी की आवश्यकता जीवन में वित्तीय निवेश को लागू करने में मदद करती है।

PTU
PTU

बचत का सही निवेश भी बेहद जरूरी

विशिष्ट अतिथि सीईई हेड एवं रजिस्ट्रार डॉ. एस.के. मिश्रा ने कहा कि वित्तीय नियोजन हमें अपने जीवन में कठिन समय से लड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपना जीवन सही ढंग से जीने के लिए पैसे की बचत करना जरूरी है, लेकिन उस बचत का सही निवेश भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में धन का अपना विशेष स्थान है, जो उसकी व्यक्तिगत जरूरत है और इससे वह अपने परिवार को पर्याप्त सुविधाएं प्रदान कर सकता है व अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकता है। उन्होंने वित्तीय नियोजन से संबंधित सेमिनार आयोजित करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

PTU
PTU

पैसा बचाना भी बहुत जरूरी

एक्सपर्ट वक्ता डॉ. कपिल गुप्ता ने कहा कि जीवन की मूल आवश्यकता पैसा है। पैसा ही सब कुछ नहीं है, लेकिन जरूरत के समय पैसा ही सब कुछ भी है। इंसान जीने के लिए पैसा तो कमाता है, लेकिन पैसा कमाने के साथ-साथ पैसा बचाना भी बहुत जरूरी है।

उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न मापदंडों के माध्यम से अपना पैसा निवेश करने के बारे में जागरूक किया। वे हमें बताते हैं कि सेवानिवृत्ति तक विभिन्न बीमा, म्यूचुअल फंड में निवेश करके कैसे बचत की जाए। उन्होंने एक बहुत ही प्रभावशाली पीपीटी के माध्यम से निवेश योजना के बारे में जानकारी साझा की।

अंत में सी.ई.ई के डिप्टी रजिस्ट्रार सौरव शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, संकाय सदस्यों, छात्रों और सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रजिस्ट्रार डाॅ. एस.के. मिश्रा एवं डीन फैकल्टी प्रोफेसर डाॅ. सतवीर सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिये गये।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *