Punjab News: हमारे किसान बेइंसाफ़ी के नहीं, सम्मान के हकदार हैं- कुलतार सिंह संधवां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शंभू बार्डर (Shambhu Border) पर किसानों (Farmers) को रोकने के लिए हरियाणा (Haryana) के पुलिस (Police) अधिकारियों द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए उनको बहादुरी के पुरुस्कारों की सिफ़ारिश पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने एतराज जताया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

स्पीकर संधवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को किसानों को शंभू बार्डर पर आगे बढ़ने से रोकने में शामिल पुलिस अधिकारियों के लिए बहादुरी के पुरुस्कारों की सिफ़ारिश संबंधी फ़ैसले पर पुर्नविचार करने की अपील की है।

kisan-morcha
kisan-morcha

फ़ैसले की सख़्त निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में संधवां ने कहा कि किसानों की माँगों का समर्थन करते, मैं हरियाणा के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस द्वारा हाल ही में शंभू बार्डर पर किसानों के मार्च को रोकने में शामिल छह पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को बहादुरी के पुरुस्कार देने की सिफ़ारिश पर गहरी चिंता और इस फ़ैसले की सख़्त निंदा करता हूँ।

उन्होंने आगे कहा कि, फ़िल्हाल कि मैं हमारी पुलिस फोर्स की बहादुरी और समर्पण का दिल से सम्मान करता हूँ और यह मानता हूँ कि उनके द्वारा निभाई गई शानदार सेवाओं के लिए मान-सम्मान देना बनता है। पंजाब विधान सभा स्पीकर ने अपने पत्र में लिखा कि कोई भी फ़ैसला लेने से पहले शंभू में पंजाब- हरियाणा सरहद पर बने हालातों को ध्यान में रखा जाए।

Punjab News: हमारे किसान बेइंसाफ़ी के नहीं, सम्मान के हकदार हैं- कुलतार सिंह संधवां

पुर्नविचार करने की अपील

प्रधान मंत्री को हरियाणा सरकार के इस दुभार्गयपूर्ण फ़ैसले पर पुर्नविचार करने की अपील करते हुए स. संधवां ने कहा कि भारत की सर्वोच्च संवैधानिक अथारिटी होने के नाते मैं आपको इस सिफारिश पर फिर विचार करने की अपील करता हूँ। उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में हमारे लिए लोकतंत्र, न्याय और मानवीय सिद्धांतों को बरकरार रखना बहुत ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के किसानों द्वारा दिए जाते योगदान के लिए वह मान- सम्मान के हकदार है, इसके लिए उनके साथ किसी भी तरह की बेरुख़ी और बेइंसाफ़ी न की जाए। उन्होंने कहा कि यह हमारा फ़र्ज़ बनता है कि हम शहीद शुभकरन और अन्य किसान- मज़दूरों, जिनको इस प्रदर्शन दौरान संताप बर्दाश करना पड़ा, के लिए न्याय को यकीनी बनाए।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *