Rahul Gandhi: राहुल गांधी से मिलने संसद पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका, जबरदस्त हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Rahul Gandhi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rahul Gandhi: फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी के लिए संघर्ष पर उतरे किसान (Kisan)आज विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से थोड़ी देर में मुलाकात करेंगे। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात के लिए संसद में पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

हालांकि किसानों के संसद में जाने के पास बने होने के बावजूद भी उन्हें डेढ़ घंटे तक रोका गया। किसान नेता रमनदीप सिंह ने कहा कि अब उनकी एंट्री हो गई है।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी से मिलने संसद पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका, जबरदस्त हंगामा

वहीं, राहुल गांधी का भी इस मामले में बयान आया है कि किसान उनसे मिलने आए थे, लेकिन उन्हें संसद के बाहर रोकने की सूचना मिली है। उन्होंने किसानों को संसद में अपने आफिस में बुलाया था।

प्राइवेट बिल लेकर आए

शायद किसान होने की वजह से उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। किसानों की मांग है कि मानसून सत्र में फसलों की एमएसपी को लेकर वह प्राइवेट बिल लेकर आए है।

Bathinda Akali Dal MP Harsimrat Kaur Badal
Bathinda Akali Dal MP Harsimrat Kaur Badal

इसके लिए किसानों ने भाजपा के 240 सांसदों को छोड़कर सभी सांसदों को मांग पत्र भी सौंपे हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने इस संबंध में एक निजी विधेयक तैयार करके भेजा है।

दिल्ली से कई सांसदों ने किसानों मुलाकात की थी

इससे पहले किसानों ने दिल्ली में 22 जुलाई को दिल्ली किसान मजदूर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था। इसमें किसानों ने अपने संघर्ष को लेकर सारी बात रखी थी। इसके बाद कई पार्टियों के नेताओं ने किसानों से मुलाकात की थी।

Farmers
Farmers

इन नेताओं में हरसिमरत कौर बादल, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, वरूण चौधरी, जय प्रकाश जेपी, अरविंद सावंत, राजकुमार रोत, सैयद आगा रूहल्लाह मेहदी, विक्रमजीत सिंह साहनी, मालविंदर सिंह कंग और डॉ अमर सिंह शामिल थे।

किसान कर रहे विरोध

पंजाब में किसान 13 फरवरी से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान दिल्ली आने की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, बॉर्डर बंद होने की वजह से वे आगे नहीं बढ़ पाए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी किसान अपने विरोध पर अड़े रहे।

protest by Farmers
protest by Farmers

उन्होंने भाजपा नेताओं और उम्मीदवारों के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। इस संघर्ष में कई राज्यों के किसान शामिल हो सकते हैं।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *