Punjab News: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
traffic-police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) की सड़कों पर अब वाहन चलाते समय तय स्पीड (Speed) का अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

शहर की ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) को एक और स्पीड राडार मिल गया है जिसकी सहायता से ओवर स्पीड वाहनों की जांच कर उनके चालान किए जाएंगे। नए राडार को मिलाकर ट्रैफिक पुलिस के पास अब स्पीड राडार की कुल संख्या 3 हो गई है।

इन स्पीड राडार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा फिरोजपुर रोड, दिल्ली रोड तथा जालंधर रोड पर तैनात किया गया है ताकि तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विशेष नाकाबंदी की जाएगी

बीते दिनों लुधियाना दौरे पर आए ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक अमरदीप सिंह राय ने भी अपने सख्त इरादे जाहिर किए थे कि आने वाले समय में ओवरस्पीड तथा डंकन ड्राइविंग पर नकेल कसने के लिए विशेष नाकाबंदी की जाएगी और ऐसे चालक बक्शे नही जाएंगे जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस अब पूरी तरह मुस्तैद हो गई है तथा ओवरस्पीड वाहनों पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए है।

ट्रैफिक पुलिस के पास उपलब्ध स्पीड राडार आधा किलोमीटर से भी अधिक दूरी से वाहन की गति जांचने में सक्षम है तथा वाहन की स्पीड के साथ फोटो कम्प्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाती है जिससे चालक इंकार नही कर सकता कि उसकी स्पीड कम थी।

यह है जुर्माना राशि

ओवरस्पीड का पहली बार चालान होने पर 1000 रुपएव दूसरी बार 2000 रुपए जुर्माना नियत किया गया है। इसके साथ ही चालान होने पर 3 माह के लिए ड्राइविंग लाइसैंस सस्पैंड करने के साथ-साथ कम्युनिटी सेवा का प्रावधान भी किया गया है।

FINE
FINE

जिसमें नियम तोड़ने वाले चालक का ट्रांसपोर्ट विभाग से रिफ्रैशर कोर्स कर उसकी ट्रेनिंग किसी स्कूल में छात्रों को देने या नजदीकी किसी अस्पताल में 2 घंटे की सेवा करने या फिर एक यूनिट रक्तदान करने के विकल्प हैं।

इस साल हुए ओवरस्पीड के चालान

जनवरी- 339
फरवरी- 275
मार्च- 318
अप्रैल- 392
मई- 490
जून- 295
जुलाई- 318

ओवरस्पीड है मौतों का कारण

जानलेवा सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण ओवरस्पीड है। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो सड़क हादसों के दौरान 55 प्रतिशत के करीब मौतों का कारण वाहन का ओवरस्पीड होना है लेकिन बावजूद इसके लोग ओवरस्पीड का मोह नहीं त्याग रहे और सड़कों पर हवा से बातें करते हुए अपने वाहन चला रहे हैं।

Punjab News
Punjab News

नियम तोड़ने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा

ए.सी.पी. ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह सिद्धू का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को एक और स्पीड राडार मिलने के बाद उससे काम लिया जा रहा है। अब ट्रैफिक पुलिस द्वारा 3 जगह विशेष नाकाबंदी कर ओवरस्पीड वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

Punjab News
Punjab News

उन्होंने कहा कि लोग सड़कों पर नियमों के अनुसार ही वाहन चलाएं अन्यथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *