Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, यमुना नदी की उफान से तटबंध बहे, यमुनोत्री धाम में पुल की दीवार ढही

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तरकाशी। Weather Update Uttarakhand: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्‍तरकाशी (Uttarkashi) में भारी बारिश (Rain) के चलते यमुना नदी (Yamuna River) उफान पर आ गई और तबाही फैला दी। जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंच गया। यमुनोत्री धाम में तटबंध बह गए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यमुनोत्री मंदिर (Yamunotri Dham) को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बह गई। जानकीचट्टी क्षेत्र में रात्रि में हुई अतिवृष्टि से तीन खच्चर व एक मोटरसाइकिल भी बह गई। जानकीचट्टी पार्किंग के पास कटाव हुआ और शुभम पैलेस होटल के आगे रोड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

Yamunotri Dham
Yamunotri Dham

यमुनोत्री में भारी बारिश

यमुनोत्री व जानकीचट्टी में देर रात को भारी बारिश हुई। बारिश होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंचा। जिससे वहां हड़कंप मच गया।

पार्किंग में पानी घुस जाने से प्रशासन ने निचले स्तर पर माइक के द्वारा अनाउंसमेंट किया गया। भले ही सुबह होने तक जानकीचट्टी में जल स्तर सामान्य हो गया। पार्किंग में अभी पानी घुसना कम हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है।

Weather Uttarakhand
Weather Uttarakhand

तटबंध बहे

यमुनोत्री धाम में यमुना नदी में आए उफान के कारण तटबंध बह गए हैं। यमुना मंदिर को जाने वाला मुख्य रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

यमुना में स्नान घाट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यमुनोत्री धाम के निकट यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बही है। भारी बारिश से जनपद में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *