Aaj Ka Rashifal: आज कोई नए कार्य का शुभारंभ कर सकते है, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 27 July 2024 Horoscope Today: आज शनिवार है, तारीख है 27 जुलाई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 27 जुलाई 2024, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आज कुछ जातक परिवार के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। तो वहीं कुछ लोग परिवार के लिए कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं कि विस्तार से दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम-धंधे में आज गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा फेरबदल इस समय व्यापार-व्यवसाय में न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव देखने को मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। आज यदि बाहर लंबी यात्रा पर जाएं, तो यात्रा आदि में वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों या रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में नए कार्य का शुभारंभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। परिवार के लिए आज आप बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा रिस्क न लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार के साथ आज कहीं बाहर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ भर रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने पार्टनरों के बारे में अच्छे से जानकारी जुटा लें, नहीं तो हानि की संभावना है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, मन शांत होगा। आज आप अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा। परिवार से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं, शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच विचार लें। बिना विचार किए और बिना किसी अपने की सलाह के आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंखें मूंदकर विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। परिवार के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके कार्य में बहुत अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं, आज उस कार्य में विलंब होगा। जिस कारण आपका मन अशांत दिखाई देगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि उधर के रूप में न दें, नहीं तो हानि होगी। परिवार में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। परिवार के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपके व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा साथी ससुराल पक्ष से आज बड़ी आर्थिक मदद आपको मिलेगी जिससे व्यापार व्यवसाय में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं स्वास्थ्य ठीक रहेगा परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं पत्नी और बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। घर में परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। आज परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है. जिस कारण आपका वर्चस्व बनेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपना पर्सनल कोई कार्य भी शुरू कर सकते हैं। परिवार से मतभेद दूर होंगे, आज अपने परिवार के लिए आप बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *