Aaj Ka Rashifal: बिजनेस में होगा फायदा, घर में आएगी खुशियां; पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 29 July 2024 Horoscope Today: आज सोमवार है, तारीख है 29 जुलाई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 29 जुलाई 2024, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए अधिक खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आज कुछ राशि जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों के व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं कि विस्तार से दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कोई पुराना रोग उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है, जिसका भरपूर लाभ उठाएं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार आज घर परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है, जिससे परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज परिवार की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी धनराशि किसी को उधार न दें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनरों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज कुछ बातों को लेकर जो पुराना विवाद चल रहा है वह दूर हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है। अपना व्यवहार मृदुल रखें। वाणी पर संयम रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के लिए आपको बाहर की यात्रा आदि करना पड़ सकती है। इस यात्रा का आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी खुद की एक पहचान बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से परिवार की किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। मौसम के हिसाब से किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं। इस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप अपनी किसी आदत के कारण भारी नुकसान में पड़ सकते हैं। अच्छा होगा किसी के वाद विवाद से दूर रहें। उसमें न उलझें। नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की कार्य योजना बिगड़ सकती है। परिवार में मतभेदों के चलते विरोधी वर्ग इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने पढ़ने जा सकते हैं, जिस कारण परिवार में शानदार माहौल बनेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। साथ ही पत्नी बच्चों का पूर्ण सपोर्ट आपको मिलेगा। परिवार के लोग भी आपके पक्ष में होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की हिफाजत करें। नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है। इस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट कचहरी जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप अपने पुराने घर में चेंज कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में आपके सहयोगी वर्क का आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिस कारण आपका मन अच्छा रहेगा। वह आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा और आपके विरोधी बढ़ जाएंगे। हो सकता है आज कुछ सामाजिक फैसले आपके विरोध में जाएं, जिस कारण आप व्यर्थ के वाद विवाद में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारिक झगड़े से भी दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज कुछ बातों को लेकर आपका आपका पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि की टेंशन को लेकर आप नया घर बदल सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है। माता-पिता और भाइयों से आपका विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कुछ नया करने का भी प्रयास न करें। कोई भी परिवर्तन आपके लिए ठीक नहीं होगा।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *