Punjab News: मुख्यमंत्री ने दीनानगर में 51.74 करोड़ रुपए की लागत वाले रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दीनानगर। Punjab News: ऐतिहासिक शहर दीनानगर (Dinanagar) में ट्रैफिक व्यवस्था को उचित बनाने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann)ने सोमवार को दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर नया बनाया रेलवे ओवर ब्रिज लोगों को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यहां 51.74 करोड़ रुपए की लागत से बना यह रेलवे ओवर ब्रिज मुख्यमंत्री का शहर के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफ़ा है। यह रेलवे ओवर ब्रिज गुरदासपुर ज़िले में दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर सी- 60 स्तर क्रासिंग की जगह बनाया गया है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

हाईवे लाईटों का भी प्रबंध

इस काम में रेलवे वाले हिस्से और साथ जुड़ती सड़कों का काम शामिल है और इस पर पूरा पैसा पंजाब सरकार द्वारा खर्च किया गया है। यह 7.30 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा प्रोजैक्ट 2019 में शुरू हुआ था और समय पर पूरा हुआ है।

इस रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ़ 0. 75 मीटर चौड़ा फुट्टपाथ बनाया गया है और दोनों तरफ पर सर्विस रोड पर हाईवे लाईटों का भी प्रबंध किया गया है। ब्रिज के नीचे पेवर टाईलों के साथ उचित पार्किंग बनाई गई है। शहर निवासियों के लिए यह प्रोजैक्ट बहुत अहम है और यह ट्रैफिक को उचित बनाने में मददगार साबित होगा।

निर्विघ्न ट्रैफिक की सुविधा मिलेगी

इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के साथ अमृतसर- पठानकोट रेलवे लाईन पर सी- 60 स्तर क्रासिंग ख़त्म हो जाएगी। इससे सरहदी गाँवों से दीनानगर शहर आने वालों को निर्विघ्न ट्रैफिक की सुविधा मिलेगी। यह फ़ौज की गतिविधि के लिए भी रणनीतिक रूट बनेगा, जिससे देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा में सुविधा होगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *