Aaj Ka Panchang: आज मां गौरी की पूजा करें पूजा, होगी सुख और सौभाग्य की प्राप्ति

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 30 July 2024: आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। यह शुभ दिन मां गौरी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग, जो इस प्रकार हैं।

आज का पंचांग (Panchang 30 July 2024)

पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 04 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – वर्षा

चन्द्र राशि – वृषभ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 11 मिनट पर

चंद्रोदय – मध्यरात्रि 01 बजकर 24 मिनट पर

चन्द्रास्त – दोपहर 02 बजकर 58 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग – 04 बजकर 41 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक

अमृत काल – सुबह 08 बजकर 02 मिनट से 09 बजकर 36 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 18 मिनट से 05 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 34 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से शाम 05 बजकर 24 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 02 बजकर 09 मिनट तक।

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।

आज का उपाय

जो जातक अपने अंदर नकारात्मक ऊर्जा को महसूस करते हैं, उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान व मंगल कवच पाठ करना चाहिए। इस पाठ से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी और व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *