Punjab News: पंजाब में बड़ी वारदात, निहंगों ने घर में घुसकर युवक को तलवार से काटा, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पट्टी। Punjab News: पंजाब के पट्टी (Patti) में निहंगों (Nihang) द्वारा एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना पट्टी के वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 6 निहंग सिंह एक घर में घुस जाते हैं और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती है।

Fight
Fight

बेटे की कलाई भी काट दी

फिर निहंग सिंह तेजधार हथियारों से युवक की हत्या कर देते हैं। मृतक की पहचान शम्मी कुमार पुरी के रूप में हुई है। निहंग सिंहों द्वारा शख्स के बेटे की कलाई भी काट दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पैसों के लेन-देन को हुआ झगड़ा

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि ये हमला पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी थाना सिटी थाने के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों का शम्मी पुरी के साथ पैसों का लेन-देन था। उनके 1.75 लाख रुपए शम्मी ने देने थे। इसके चलते निहंग बाणा पेहने कुछ लोग आए और घटना को अंजाम दिया।

money
money

घटना के बाद एसएसपी तरनतारन अश्वनी कपूर भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्हें देख इलाका निवासियों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद वे मौके से अधिकारियों के साथ बातचीत कर चले गए।

भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *