Punjab News: पाकिस्तान के नापाक इरादे, ड्रोन से भेज रहा ‘आइस’, अमृतसर में दो तस्कर, 1 Kg आइस, 2 लाख ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Say No to Drugs
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पाकिस्तान (Pakistan) के नापाक इरादे दुनिया के सामने फिर दोहराने लगे हैं। जहां एक तरफ पाकिस्तान आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करवा रहा है वहीं ड्रोन के जरिये अपने मुल्क से लगती पंजाब (Punjab) की सीमा में हेरोइन के बाद अब सबसे महंगी ड्रग्स आइस (क्रिस्टल मेथैम्फेटामाइन) भेज रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

चौंकाने वाले तथ्य यह हैं कि यह ड्ग स्टूडेंटों को सप्लाई की जा रही है। जिसका भंडाफोड़ अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किए दो नशा तस्करों की गिरफ्तारी के बाद किया है। अमृतसर की कैंटोनमेंट पुलिस ने ऐसे दो धंधेबाजों को बीती रात ग्वाल मंडी के पास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के लिए छापामारी

पकड़े गए दोनों के कब्जे से एक किलो आईस और दो लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार के अनुसार गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार होने वाले दोनों युवकों की पहचान बाहदुर सिंह व मोनू कुमार निवासी रामतीर्थ रोड के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी तब हुई जब यह एक्टिवा पर सवार होकर ग्वाल मंडी के पास से गुजर रहे थे तभी नाकाबंदी के दौरान दोनों से जब पूछताछ की जाने लगी तो दोनों के चेहरों के रंग उड़ गए।

no-drugs
no-drugs

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

उसके बाद जो दोनों के पास से बरामद हुआ पुलिस का रंग उड़ गया। क्योंकि आइस नाम का ड्रग्स बड़े शहरों में रेव पार्टी के दौरान प्रयोग में लाए जाने की खबरें तो थी लेकिन जिस तरह से पिछले पन्द्रह दिनों में दूसरी बार यह ड्र्ग्स पकड़ी गई है उससे हेरोइन के बाद इस नशे से निपटने के लिए पुलिस के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

कोर्डवर्ड नामों से बेचा करते थे नशा

अमृतसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए हैं वो बहुत ही गंभीर हैं। दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि यह नशा नामी गिरामी शिक्षण संस्थाऔं के स्टूडेंटों को बेचा करते थे वो भी कोर्ड वर्ड के नामों से ।

Punjab News
Punjab News

ड्रोन से आती थी सीमापार से यह खेप

यह खेप कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भारतीय हद में गिराई थी। जिसे स्थानीय तस्करों ने उठाकर अपने करिंदों के जरिये सप्लाई करने के लिए भेजी थी। अब तक नशा तस्करों के लिए काम करने वाले शहर में करीब एक दर्जन नशा तस्करोंं के बारे में पता चला है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

कुछ दिन पहले भी हुई थी आइस के साथ गिरफ्तारी

अमृतसर पुलिस ने कुछ दिन पहले यानि की 20 जुलाई को भी प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया था कि अरश्दीप सिंह नाम के तस्कर से 1 किलो आइस, 2 किलो हेरोइन बरामद की गई है। खास बात है कि आइस (क्रिस्टल मेथैम्फेटामाइन) एक दवा है जो मानसिक रोगियों के लिए प्रयोग की जाती है। यह ऐसा नशा है जो एक बार सेवन करने के बाद छूटता नहीं। 2024 में आइस की दूसरी बार खेप पकड़ी गई है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *