Punjab News: पंजाब में 13 साल की लड़की से रेप, आरोपियों की तलाश जारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) के सब डिवीजन फगवाड़ा में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप (Rape) करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वहीं पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में 3 युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एसआई रमनदीप कौर ने करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Punjab News
Punjab News

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, फगवाड़ा के गांव चहेड़ू वासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी दो लड़कियां है। जिसमें छोटी लड़की 13 वर्ष सोनिया (काल्पनिक नाम) और बड़ी लड़की 17 वर्ष की है।

पशुओं को चराने गई थी दो बहन

24 जुलाई को वह दोनों बहन बेईं के नजदीक पशुओ को चारा चराने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान उनकी छोटी लड़की सोनिया रोते हुए घर आई और उसने बताया कि हजूर निवासी हरदासपुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और झाड़ियां में ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसने यह भी बताया कि यह सारी हरकत दविंदर पुत्र मक्खन तथा जंगी पुत्र सच्चू निवासी गांव चहेड़ू की शह पर की गई है।

Punjab News
Punjab News

पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में BNS की धारा 74, 8, 7, 18 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत तीनों आरोपियों हजूर, दविंदर तथा जंगी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर दिया जाएगा।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *