Punjab News: पंजाब में PM आवास योजना में करोड़ों का घोटाला, विजिलेंस ने किया पर्दाफ़ाश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के नाभा (Nabha) में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में 1.84 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफ़ाश विजिलेंस (Vigilance) ने किया है। जांच के बाद विजिलेंस ने अफसरों और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: क्या कनाडा में पढ़ाई करना है PR कि गारंटी? जानिए क्या कहती है सरकार

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 में नगर काउंसिल नाभा को हाउस फॉर ऑल स्कीम (PMSAY) के तहत फंड प्राप्त हुए थे। तिथि 01.11.2018 से 06.11.2018 तक 6 दिन के अंदर विकास कार्यों के फर्जी बिल तैयार कर 1 करोड़ 84 लाख 45 हजार 551 रुपए का गबन कर लिया कर लिया था।

फंडों का गबन किया

विजिलेंस जांच में सामने आया है कि उक्त राशि से कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया, बल्कि अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर इस योजना के तहत जरूरतमंदों के लिए घर बनाने के बजाय कार्यों को विकास कार्य के रूप में दिखाकर फंडों का गबन किया है।

पहले चावल घोटाला पकड़ा था

इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने चावल घोटाले का पर्दाफ़ाश किया था। इसमें सामने आया था कि केंद्र की स्कीमों के तहत जो चावल आ रहे थे।

ठेकेदार व चावल मिल मालिक इससे मोटी आमदनी कमा रहे थे। विजिलेंस ने उस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *