Punjab News: पंजाब में कपड़े के गोदाम में लगी भयानक आग!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाने (Ludhiana) से कपड़े के गोदाम को आग लगने की एक खबर सामने आई है। बता दें कि ये हादसा थाना कोतवाली के अधीन आते भदौड़ हाउस, ए.सी मार्केट के साथ बंद गली में एक बिल्डिंग में घटा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

सूत्रों के अनुसार यह घटना रात करीब 12 बजे की है। गोदाम की पहली मंजिल पर रेडीमेड कपड़े हैं, जिन्हें आग लगी है। बताया जा रहा है कि लगभग 40 से 50 लाख के माल को आग लगी है। बता दें कि बिल्डिंग तीन मंजिला है और काफी समय से बंद थी। बिल्डिंग में वेंटीलेशन का कोई भी रस्ता नहीं है।

आग बुझाने की कोशिश में लगी

दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच चुकी है और आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार मार्केट के सामने फ्लाईओवर पड़ने की वजह से गाड़िया अंदर नहीं जा पा रही हैं।

Ludhiana warehouse caught fire
Ludhiana warehouse caught fire

इसलिए वह बाहर हीं खड़ी हां। फिलहाल विभाग द्वारा पिछले डेढ़ घंटे से आग भुजाने की प्रक्रिया जारी है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें



















Leave a Comment