iPhone 16 लीक: iPhone 15 को भूल जाओ, iPhone 16 में है कुछ अलग बात! कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर में बड़े बदलाव 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Apple अपने नए iPhones के साथ फिर से धमाल मचाने की तैयारी में है। हर साल की तरह, इस साल भी कंपनी iPhone 16 सीरीज को सितंबर में लॉन्च करने जा रही है। iPhone 16 की लीक हुई जानकारी ने फैंस के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इस बार के iPhone में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से भी अधिक आकर्षक बना सकते हैं। आइए, जानते हैं iPhone 16 के संभावित डिजाइन, फीचर्स, और रंग विकल्पों के बारे में।

यह भी पढ़ें: US Work Visa: अमेरिका का VISA मिलना हुआ आसान, JOB के लिए खुले नए अवसर

iPhone 16 का नया और बदला हुआ डिजाइन

iPhone 16 लीक: iPhone 15 को भूल जाओ, iPhone 16 में है कुछ अलग बात! कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर में बड़े बदलाव 

iPhone 16 के डमी मॉडल्स की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों से साफ होता है कि iPhone 16 का डिजाइन iPhone 15 से काफी अलग होगा। इस बार Apple ने अपने पुराने iPhone 12 के कैमरा सेटअप से प्रेरणा लेते हुए एक नया कैमरा मॉड्यूल डिजाइन किया है। हालांकि, कैमरा मॉड्यूल का लुक और फील कुछ हद तक अलग नजर आएगा।

नए रंग विकल्पों में आएगा iPhone 16

रंगों की बात करें तो News iPhone को पांच नए रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। ये रंग ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और वॉइट होंगे। इन रंगों को लेकर कहा जा रहा है कि ये iPhone 15 के रंगों के मुकाबले ज्यादा सैचुरेटेड होंगे, यानी ये रंग और भी अधिक गहरे और चमकदार होंगे।

कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव

iPhone 16 लीक: iPhone 15 को भूल जाओ, iPhone 16 में है कुछ अलग बात! कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर में बड़े बदलाव 

iPhone 16 के कैमरा सेटअप में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। नए मॉडल में री-डिजाइन कैमरा बंप मिलेगा, जिसमें वर्टिकल अलाइन्ड लेंस होंगे। जबकि मौजूदा iPhone मॉडल्स में डायोगनल कैमरा अरेंजमेंट मिलता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह नया कैमरा अरेंजमेंट स्पैटियल वीडियो फीचर के लिए किया गया है, जो प्रो मॉडल्स में पहले से मौजूद है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर में सुधार

iPhone 16 में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो देखने में बेहतरीन और उपयोग में शानदार होगा। इसके अलावा, iPhone और iPhone 16 Plus में A18 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इसे तेज और अधिक प्रभावी बनाएगा। वहीं, प्रो मॉडल्स में A18 Pro प्रोसेसर मिलेगा, जो उच्चतम प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

iPhone 16 लीक: iPhone 15 को भूल जाओ, iPhone 16 में है कुछ अलग बात! कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर में बड़े बदलाव 

iPhone के रियर पैनल को मैट फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है, जो इसे और भी आकर्षक बना देगा। साथ ही, इस बार Apple ने iPhone में एक अलग से कैप्चर बटन भी दिया जा सकता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन फीचर साबित हो सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *