Jalandhar News: जालंधर में अवैध कालोनी पर कार्रवाई, डिच के आगे लेटा कालोनाइजर, किया जबरदस्त हंगामा, निगम अफसरों को दी धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने आज रात करीब 9.30 बजे कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद की अवैध कालोनी पर बुलडोजर चला दिया। इसके साथ ही अवैध कालोनी में बन रही अवैध कोठियों को भी ढहा दिया गया। इस दौरान अवैध कालोनी काटने वाले कांग्रेसी नेता और उनके समर्थकों ने भारी हंगामा किया, डिच के सामने लेट गए। निगम अफसरों को गाली देते हुए मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जालंधर सैंट्रल हलके के वडिंग इलाके में एक कांग्रेसी नेता द्वारा अवैध रूप से कई कालोनियां काटी गई। जिस जगह पर कालोनी काटी गई, वहां पास ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना निवास बनाया है। डेली संवाद पर इस खबर को लगातार प्रकाशित की गई, इसके बाद आखिरकार नगर निगम की टीम हरकत में आई।

Illegal Construction in Barring
Illegal Construction in Barring

अवैध कोठियां भी गिराई

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर आज एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने पुलिस बल के साथ रात साढ़ 9 बजे वडिंग की अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर से अवैध कालोनी की सड़कें और सीवरेज खोद दी गई। इसके साथ ही कोठियां गिरा दी गई।

निगम की कार्रवाई, देखें LIVE

कालोनाइजर ने दी धमकी

कार्रवाई के दौरान कांग्रेसी नेता और उसके समर्थकों ने नगर निगम टीम पर हमला बोल दिया, जिसे भारी पुलिस बल ने रोक दिया। अवैध कालोनी काटने वाले वडिंग के गुर्गों ने डिच रोकने की कोशिश की और डिच के आगे लेट गए। इस दौरान वडिंग के गुर्गों ने निगम अफसरों को गाली दी और मारने की धमकी दी।

अवैध कालोनी पर एक्शन, कालोनाइजर ने मचाया हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *