Jalandhar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले Ex MP सुशील रिंकू, शाह ने कहा- आदमपुर एयरपोर्ट के नामकरण की कैबिनेट जल्द देगी मंजूरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) भाजपा (BJP) के नेता और जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से दिल्ली में मुलाकात की। सुशील रिंकू ने उनके समक्ष आदमपुर एयरपोर्ट के नामकरण का मुद्दा रखा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) के नामकरण के प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट मंजूरी देगी। इसके साथ ही रिंकू ने पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था और जालंधर जिले के लंबित विकास कार्यों संबंधी विस्तार से जानकारी दी।

adampur-airport
adampur-airport

गुरु रविदास एक प्रमुख प्रेरणा हैं

सुशील रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई को पंजाब के होशियारपुर में अपनी एक चुनावी रैली में कहा था कि उनकी इच्छा है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा था कि गरीबों का कल्याण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदास एक प्रमुख प्रेरणा हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुशील रिंकू ने बताया कि पंजाब के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर हो। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम 15वीं शताब्दी के आध्यात्मिक संत गुरु रविदास के नाम पर रखना भारत को जोड़ने वाली विविधता में आध्यात्मिकता के चरित्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Sushil Rinku
Sushil Rinku and Narendra Modi

पंजाब का हर नागरिक दहशत में

सुशील रिंकू ने पंजाब की कानून व्यवस्था के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में आए दिन लूट, डकैती, फिरौती, गैंगवार आम बात हो गई है। महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर उन्हें लूटा जा रहा है, उन्हें चोट पहुंचाई जा रही है। जिससे पंजाब का हर नागरिक दहशत में है।

सुशील रिंकू ने पंजाब की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अमित शाह से मांग की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब की कानून व्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया और कहा कि इस संबंध में पंजाब के डीजीपी को निर्देश दिए जाएंगे

amit-shah
amit-shah

अमित शाह बोले- तय समय में होगा काम

इसके अलावा सुशील रिंकू ने गृहमंत्री के समक्ष जालंधर जिले में चल रहे विकास कामों और रेलवे के प्रोजैक्ट के बारे में भी जानकारी दी। अमित शाह ने आश्वासन दिया कि इन कामों की समीक्षा की जाएगी और इन्हें तय समय सीमा में करवाने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *