Punjab News: पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पर FIR दर्ज, रिश्वत लेना का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मानसा (Mansa) के थाना बोहा में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) पर 5 हजार रुपए रिश्वत (Bribe) लेने का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आरोपी की पहचान गुरतेज सिंह के रूप में हुई। आरोपी पर विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज हुआ है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

दर्ज करवाई थी शिकायत

आरोपी के खिलाफ मानसा जिले के गांव शेरखां वाला के निवासी परविंदर सिंह ने सीएम भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदार के खिलाफ थाना बोहा में मुकदमा दर्ज है।

FIR
FIR

आरोपी सब इंस्पेक्टर ने आरोपी का पुलिस रिमांड न लेने के बदले 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। लेकिन बाद में पुलिस कर्मचारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के लिए राजी हो गया। पुलिस कर्मी ने 5000 रुपए पहली किश्त के तौर पर प्राप्त किए।

Punjab News
Punjab News

मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग की

शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांगने और पैसे लेने संबंधी पुलिस कर्मी के साथ हुई सारी बातचीत रिकार्ड कर ली थी। पड़ताल दौरान उक्त शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं क्योंकि जुबानी सबूतों के साथ-साथ घटना की वीडियो रिकार्डिंग और 20 हजार रुपए की मांग करने और 5000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप भी साबित हुए हैं।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *