Punjab News: पाकिस्तान से आई महिला से करोडों का गोल्ड बरामद, कटोरे-बाल्टियों के हैंडल में बदला; बॉर्डर पर पकड़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पंजाब के अटारी बॉर्डर (Attari Border) पर कस्टम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 1.62 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ये महिला भारतीय है और एक महीना पाकिस्तान (Pakistan) में रहने के बाद वापस भारत लौट रही थी। जांच में पता चला है कि ये महिला सरहद पार करने के बाद नोएडा जाने की तैयारी में थी।

कटोरे और बाल्टियां मिली

कस्टम से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की जब जांच की गई तो उसके पास से कटोरे और बाल्टियां मिली। जिसकी जांच में पाया गया कि उसने 24 कैरेट सोने को कटोरे और बाल्टियों के हैंडल में बदल रखा था।

Recover Illegal Gold
Recover Illegal Gold

जिनकी संख्या तकरीबन 14 थी। जब सोने को तोला गया तो उसका वजन 2332 ग्राम पाया गया। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू 1,62,30,953 रुपए आंकी गई है।

पाकिस्तान से लौटी थी महिला

ये महिला तकरीबन 1 महीने के वीजा पर पाकिस्तान गई थी। वापसी पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उसने ये सोना सड़क मार्ग से लेकर नोएडा जाना था। जांच करते समय उसके द्वारा लाए गए बर्तन संदिग्ध लगे।

Punjab News
Punjab News

आगे की जांच से पता चला कि बर्तनों के हैंडल चांदी के रंग की परत के साथ सोने के बने थे। उसे बर्तनों की शेप दी गई थी, ताकि कस्टम को शक ना हो। फिलहाल महिला के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *