Punjab News: पंजाब में AIG रहे ससुर ने IRS अफसर दामाद को मारी गोली, मौत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के चंडीगढ़ (Chandigarh) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (Chandigarh District Court) में शनिवार (यानि आज) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) के पूर्व सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) रहे ससुर ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अफसर दामाद की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। कोर्ट में फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Punjab News
Punjab News

तलाक का केस चल रहा

पुलिस के मुताबिक हरप्रीत कृषि विभाग में IRS अधिकारी था, और उसकी पत्नी का काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को लड़का और लड़की पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मेडिएशन (समझौता) सेंटर भेजा था। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही थी।

Divorce Case
Divorce Case

ससुर ने 5 राउंड फायरिंग की

इस बीच, लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मेडिएशन सेंटर से बाहर ले गया। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगी।

People gathered at the spot after firing in the court.
People gathered at the spot after firing in the court.

गोलियां लगने से हरप्रीत वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसके संभाला। इसके बाद परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान हरप्रीत सिंह की मौत हो गई।

IRS officer writhing in pain on the ground after being shot.
IRS officer writhing in pain on the ground after being shot.

रिश्वत लेने का आरोप

पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मालविंदर सिंह सिद्धू और उसके दो साथियों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

Former AIG Malvinder Singh Sidhu in police custody.
Former AIG Malvinder Singh Sidhu in police custody.

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, तत्कालीन AIG (ह्यूमन राइट्स) अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ नाजायज शिकायत देकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

उन पर सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगे। उन्हें अर्टिगा गाड़ी मिली हुई थी। जिसमें वह पंजाब विजिलेंस के AIG बनकर लोगों की जांच करने के लिए जाते थे। जबकि उस दौरान वह कभी भी विजिलेंस ब्यूरो में कार्यरत नहीं रहे।

मोहाली पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मालविंदर सिंह सिद्धू को 25 अक्टूबर 2023 को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मालविंदर पूछताछ में शामिल होने के लिए मोहाली स्थित विजिलेंस कार्यालय पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों से उलझ पड़े।

This picture is of 25 October 2023. Former AIG Malvinder Singh Sidhu's wife created a ruckus outside the Vigilance office.
This picture is of 25 October 2023. Former AIG Malvinder Singh Sidhu’s wife created a ruckus outside the Vigilance office.

विजिलेंस के अधिकारियों ने उन्हें मोबाइल जमा करने के लिए कहा था, लेकिन वह मोबाइल में पूछताछ की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस कारण विजिलेंस अधिकारी के साथ उनकी झड़प हो गई। साथ ही उनकी पत्नी और बेटे ने भी विजिलेंस दफ्तर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

विजिलेंस के DSP वरिंदर सिंह ने उनके खिलाफ मोहाली पुलिस को शिकायत दी थी। मालविंदर सिद्धू पर सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी अफसर से उलझना और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *