Punjab News: पंजाब में महिला के साथ लूटपाट, अकेली लौट रही थी घर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के दीनानगर में क्राइम रेट इस कद्र बढ़ रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता के साथ लूटपाट की वारदातें होना अब सामान्य बात बात लगने लगी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

शुक्रवार सुबह अभी लोग दिनचर्या की शुरुआत ही कर रहे थे कि कार सवार चार नौसरबाज 20 सेकेंड में जीटी रोड पर पैदल घर जा रही एक महिला को झांसा देकर सोने की दो चूड़ियां उतार कर फरार हो गए। नौसरबाजों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

The robber's car moves along with Anita Mahajan who is returning home on foot.
The robber’s car moves along with Anita Mahajan who is returning home on foot.

पत्नी को पैदल भेजा घर

शहरवासी दीपक महाजन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सुबह दयानंद मठ के पास राम शरणम आश्रम में सत्संग से करीब 7.30 बजे घर को रवाना हुए। काली माता मंदिर रोड के पास उन्होंने पत्नी को बाइक से उतार कर पैदल घर की तरफ भेज दिया और खुद दूध लेने चले गए।

चंद मिनट बाद जब वह दूध लेकर घर को रवाना हुए तो जीटी रोड पर गुप्ता ब्रदर्स के पास अपनी पत्नी को खड़े देखा। पत्नी ने बताया कि कार सवार लोग उसकी कलई से 24 ग्राम सोने की दोनों चूड़ियां उतार कर ले गए।

नौसरबाजों ने ऐसे दिया झांसा

अनीता महाजन के अनुसार गुप्ता ब्रदर्स इंडस्ट्री के पास अचानक एक आल्टो कार नंबर पीबी 35 आरसी 7167 उसके पास आकर रुकी और कार सवार ने उन्हें आवाज देकर कहा कि अपनी बहन से मिल लो।

Anita Mahajan looking at the women sitting in the car.
Anita Mahajan looking at the women sitting in the car.

अभी उसने मुड़ कर कार के पीछे की तरफ देखा ही था, इतने में पीछे बैठी दो महिलाओं में से एक न कार का दरवाजा खोला। अनीता ने अंदर बैठी महिला को देखने के लिए कुछ झुकी तो अंदर बैठी महिला ने बिना उतरे ही उसे गले लगाने के लिए अपना हाथ बाहर निकाल लिया।

उसे गले लगाने के बाद कहा कि अब दूसरी बहन से मिल लो। इस दौरान अनीता महाजन को कुछ संदेह हुआ और झटके से पीछे हट कर उसने अपनी कलई को देखा तो दोनों सोने की चूड़ियां गायब देख हतप्रभ रह गई।

Punjab News
Punjab News

अपने कान को भी जैसे ही चेक करने लगी तो कार सवार वहां से एकाएक फरार हो गए। वारदात संबंधी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *