Punjab News: पंजाब में पुलिस ने पकड़े दो शूटर, जमानत पर आए थे बाहर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने फाजिल्का (Fazilka) जिले के रहने वाले 2 शूटरों (Shooters) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों क्रिमिनल हैं और जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इन दिनों लुधियाना देहात का एक व्यक्ति टारगेट पर था, जिसकी रेकी की जा रही थी। रेकी के समय दोनों अपने पास पिस्टल रखते थे। यह पिस्टल 1 लाख 35 हजार रुपए में खरीदा गया था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाका देख कार भगाने की कोशिश

एसपी (इंवेस्टिगेशन) राकेश यादव ने बताया कि थाना बडाली आला सिंह के एसएचओ अमरदीप सिंह की पुलिस पार्टी ने एसवाईएल नहर चुन्नी खुर्द के पास नाकाबंदी की थी। चंडीगढ़ की तरफ से यूपी नंबर की वोक्सवेगन वेंटो कार तेज रफ्तार से आ रही थी। रात का समय था।

पुलिस कर्मी ने टार्च का इशारा करके कार रोकने के लिए कहा। लेकिन चालक ने कार भगाने की कोशिश की तो बैरिकेट आगे लगाकर कार रोकी गई।

कार में विजय कुमार रवि निवासी ढाब कुशाल जेइया थाना वैरोके जिला फाजिल्का और साहिल कंबोज निवासी चक सुक्कड़ थाना सिटी जलालाबाद जिला फाजिल्का थे। चेकिंग करने पर विजय कुमार के पास से 1 पिस्टल 32 बोर मेड इन यूएसए मिला। मैगजीन से 5 जिंदा कारतूस मिले।

पूछताछ में हुए अहम खुलासे

एसपी राकेश यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना बडाली आला सिंह में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद इनका रिमांड हासिल किया गया। रिमांड में खुलासा किया गया कि यह पिस्टल सचिन निवासी कुंडे (फिरोजपुर) से 1 लाख 35 हजार रुपए में खरीदा था।

Punjab News
Punjab News

सचिन का पिछला रिकार्ड भी क्रिमिनल है, जिसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। आरोपियों के मोबाइल से एक वीडियो मिली जिसमें लुधियाना देहात से संबंधित एक व्यक्ति की रेकी करने संबंधी जिक्र है। पुलिस इसे वेरीफाई कर रही है।

एसपी यादव ने बताया कि विजय कुमार के खिलाफ डकैती, आर्म्स एक्ट के अलावा नाबालिग से रेप का केस दर्ज है। साहिल कंबोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना के संगीन आरोपों तहत 3 केस दर्ज हैं। सचिन खिलाफ हत्या, लूटपाट, डकैती की योजना, आर्म्स एक्ट तहत 4 केस दर्ज हैं।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *