Punjab News: गोल्डन टेंपल हत्याकांड में सुखबीर का बदला, बेटे संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम; आरोपी फरार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में गोल्डन टेंपल (Golden Temple) परिसर में पिछले शनिवार को हुई हत्या के मामले में आरोपी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के कर्मचारी सुखबीर सिंह का साथ उसके बेटों ने दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस ने सुखबीर सिंह के साथ ही उसके बेटों अर्श और साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

दोनों के बीच विवाद चल रहा था

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर और दरबारा सिंह के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। दरअसल सुखबीर की बेटी किसी के साथ घर से भाग गई थी। सुखबीर का मानना ​​था कि उसके भागने में दरबारा सिंह का हाथ है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

इससे पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। वहीं एसजीपीसी के प्रधान प्रताप सिंह ने भी सफाई दी थी कि पिछले दिन सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सुखबीर के मन में दरबारा सिंह के लिए गुस्सा था। इसका बदला लेने के लिए ही सुखबीर अपने बेटों के साथ आया और दरबारा सिंह पर अपनी कृपाण से हमला कर कत्ल कर दिया।

SGPC office located in Golden Temple. The murder was committed in its accounts branch.
SGPC office located in Golden Temple. The murder was committed in its accounts branch.

दोपहर हुई वारदात, साथियों संग आया हमलावर

पुलिस के मुताबिक सुखबीर सिंह एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी में कार्यरत था और दरबारा सिंह अकाउंट ब्रांच में काम करता था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सुखबीर अपने बेटों के साथ अकाउंट्स ब्रांच में दरबारा के पास पहुंचा। वहां पहले दोनों के बीच बहस हुई।

इसके बाद सुखबीर ने अपनी कृपाण (खुद की पहनी हुई श्री साहिब) निकाली और दरबारा सिंह पर हमला कर दिया। दरबारा की छाती पर वार किए गए। करीब 5 बार तलवार के वार से दरबारा सिंह वहीं बेहोश होकर गिर गया।

After the incident, the local police have registered a case against Sukhbir and his two sons.
After the incident, the local police have registered a case against Sukhbir and his two sons.

वारदात के बाद फरार हुआ हत्यारा

दरबारा सिंह को जमीन पर गिरते ही बेहोश होते देख सुखबीर समझ गया कि अब वह जिंदा नहीं बच सकेगा। यह देखकर वह अपने बेटों के साथ वहां से फरार हो गया। शोर सुनकर सभी अकाउंट ब्रांच में पहुंचे। खून से लथपथ दरबारा सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *