Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखों, जालंधर के इस ट्रेवल एजेंट पर केस दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में छोटी बारादरी में स्थित इंडो स्टार (Indigo Star) के मालिक स्वराज पाल सिंह के खिलाफ पुलिस (Police) ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना 7 में फ्रॉड (Fraud) के दो केस दर्ज किए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस एजैंट के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हो चुके हैं। पहले मामले की जानकारी देते विजय पुत्र दारा राम निवासी शाहकोट ने बताया कि स्वराज पाल सिंह उनका पहले से ही जानकारा था जिसके साथ वह 2022 को खुद की बेटी को कनाडा भेजने के लिए मिले थे। विजय सीआरपीएफ (CRPF) में एएसआई (ASI) है।

fraud
fraud

स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने पर ठगे लाखों

उनका कहना है कि स्वराज पाल सिंह ने भरोसा दिया था कि वह उनकी बेटी को स्टडी वीजा पर कनाडा भेज देगा जिसके लिए 20 से 25 लाख रुपए खर्चा आएगा।

Canada
Canada

विजय ने बेटी के नाम पर स्टडी लोन और खुद के नाम पर पर्सनल लोन लेकर 15 लाख रुपए स्वराज पाल सिंह को दे दिए और साथ ही पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी उसे सौंप दिए। पैसे लेने के बाद स्वराज पाल सिंह टाल मटोल करने लगा।

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब एजैंट ने कोई काम नहीं किया तो विजय ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। ऐसे में स्वराज पाल सिंह उन्हें धमकियां देने लगा। पीड़ित विजय ने इस संबंध पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी, जिसके बाद थाना 7 में स्वराज पाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के खिलाफ जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया।

Study-in-Canada
Study-in-Canada

यूके भेजना पर धोखाधड़ी

दूसरे मामले में प्रेमलाल निवासी फगवाड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने भतीजे राहुल को स्टडी वीजा पर यूके भेजना था। स्वराज पाल सिंह ने उन्हें भरोसा दिया कि वह राहुल को यूके भेज देगा लेकिन उसके लिए 20 लाख रुपया खर्चा आएगा।

United Kingdom
United Kingdom

प्रेमलाल ने स्वराज पाल सिंह को 16.50 लाख रुपए दे दिए लेकिन पैसे लेने के बाद न ही तो स्वराज पाल सिंह ने उनका कोई काम किया और न ही पैसे लौटाए। इस संबंधी पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी गई तो प्रेमलाल के बयानों पर भी स्वराज पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *