Punjab News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेनों के समय में हुई तब्दीली, जानें क्या होगी नई Timing

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: फिरोजपुर से मुंबई (Mumbai) के बीच चलने वाली सुपरफास्ट पंजाब मेल के समय में तबदीली की गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से रात 9:45 पर चलने वाली पंजाब मेल 9:55 पर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन (Railway Station) से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पहले फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से इस गाड़ी का समय 9:45 हुआ करता था लेकिन अब इस गाड़ी का समय में 10 मिनट की तबदीली की गई है।

Train Time Change
Train Time Change

फरीदकोट रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन अब 10:22, कोटकपूरा से 10:39, गैंगसर बाय 10:55, बठिंडा से 11:55 पर रवाना होगी जबकि वापसी में मुंबई से फिरोजपुर आने वाली यह ट्रेन बठिंडा 2:55 पर पहुंचेगी। वहीं गुनियाना का समय अब 3:09 जैतो से 3:24 कोटकपूरा 3:40 फरीदकोट 3:37 मिनट तथा फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय 4:55 मिनट तय किया गया है।

बठिंडा और मुंबई के बीच गाड़ी का कोई समय नहीं बदला

रेलवे की ओर से बठिंडा और मुंबई के बीच इस गाड़ी का कोई समय तबदील नहीं किया गया है। इस गाड़ी के अलावा फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13308 का समय भी तबदील किया गया है।

फिरोजपुर से शाम 4:15 चलने वाली या ट्रेन अब 4:25 पर रवाना होगी जबकि मक्खू 5:00 बजे, लोहिया से 5:25, शाहकोट से 5:48, नकोदर से 6:6 मिनट, नूर महल से 6:24, बिलगा से 6:37, फ्लोर से 7:08 तथा लुधियाना से 7:50 पर रवाना की जाएगी। वहीं लुधियाना से धनबाद के बीच इस गाड़ी के समय में कोई तबदीली नहीं की गई है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *