CM Bhagwant Mann: वन महोत्सव समारोह में शामिल हुए पंजाब CM मान, पहुंचे होशियारपुर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर। CM Bhagwant Mann: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर व जालंधर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री मान होशियारपुर (Hoshiarpur) में आयोजित राज्य स्तरीय वन समारोह (State Level Van Mahotsav) में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उन्होंने इस दौरान पहले वहां पर लगाई गई प्रदर्शनी में जाकर उत्पादों का जायजा लिया। साथ ही प्रदर्शनी में उत्पाद लेकर आए लोगों का हौसला बढ़ाया।

State Level Van Mahotsav Celebration at Hoshiarpur
Punjab CM Mann Attend State Level Van Mahotsav Celebration at Hoshiarpur

इस मौके उनके साथ मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पौध रोपण भी किया।

पुलिस विभाग में युवाओं को नियुक्ति करेंगे

वहीं, थोड़ी देर में लोगों को संबोधित करेंगे। जबकि सीएम मान दोपहर में फिल्लौर पहुंचेंगे। जहां पर वह पुलिस विभाग में भर्ती होने वाले 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

State Level Van Mahotsav Celebration at Hoshiarpur
State Level Van Mahotsav Celebration at Hoshiarpur

जालंधर में सीएम ने लिया घर

सीएम भगवंत ने जालंधर वेस्ट उप चुनाव के समय वहां पर मकान किराए पर लिया था। वहीं उन्होंने तय किया था कि हफ्ते में दो दिन जालंधर में रहकर लोगों की दिक्कतें सुनेंगे। उनकी इसके पीछे कोशिश यही थी लोगों को अपने कामों के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े।

Bhagwant Mann CM
Bhagwant Mann CM

आसानी से उनके काम घर के पास ही हो जाए। इस मौके विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वह अपने घर पर जनता दरबार लगाकर लोगों की सुनवाई कर चुके हैं।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *