Jalandhar News: जालंधर के निगम कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, 2 MTP, 3 ATP और इंस्पैक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL की तैयारी

Daily Samvad
3 Min Read
Gautam-Jain-IAS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में धन-धन गुरु रामदास स्वीट (Dhan Guru Ram Dass Sweets) की अवैध रूप से बनी कामर्शियल इमारत के मामले में नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका (PIL) दायर होने जा रही है। आरोप है कि निगम अफसरों की मिलीभगत से पांच दुकानों को गिराकर पूरी कामर्शियल इमारत खड़ी कर दी गई, जिससे सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा है।

रामदास स्वीट की कामर्शियल इमारत पर कोई एक्शन नहीं

हाईकोर्ट में याचिका (PIL) दाखिल करने की तैयारी कर रहे तरविंदर सिंह ने कहा है कि प्रताप बाग के पास धन-धन गुरु रामदास स्वीट की कामर्शियल इमारत को लेकर नगर निगम से आरटीआई (RTI) के जरिए जानकारी मांगी गई थी। जिसमें नगर निगम ने साफ कहा है कि इस संबंध में कोई नक्शा और एनओसी (NOC) या सीएलयू (CLU) उनके दफ्तर से जारी नहीं किया गया है।

नगर निगम द्वारा जारी RTI

Dhan Dhan Gurur Ramdam Sweet
Dhan Dhan Gurur Ramdam Sweet

इन अफसरों के खिलाफ PIL

तरविंदर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में निगम कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain), सहायक कमिश्नर अमरजीत सिंह (Amarjit Singh Bains) बैंस, एमटीपी बलविंदर सिंह, एमटीपी विजय कुमार, एटीपी सुखप्रीत कौर, एटीपी सुखदेव वशिष्ठस एटीपी राजिंदर शर्मा और इंस्पैक्टर अजय कुमार समेत कई अफसरों के खिलाफ याचिका दायर करने जा रहे हैं।

Ramdas-Sweet-Jalandhar
Ramdas-Sweet-Jalandhar

कामर्शियल इमारत के खिलाफ कोई कार्ऱवाई नहीं

तरविंदर सिह ने बताया कि नगर निगम ने माना है कि धन धन गुरु रामदास स्वीट का कोई नक्शा पास नहीं है, न ही कोई CLU है, बावजूद इस कामर्शियल इमारत के खिलाफ कोई कार्ऱवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कोई सिंगल दुकान बनाता है तो उस पर डिच चल जाती है, यहां पांच दुकानों को तोड़कर पूरी कामर्शियल इमारत बन गई, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।

Ramdas-Sweet
Ramdas-Sweet

हाईकोर्ट में सभी अफसरों की पेशी करवाएंगे

तरविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि स्वीट शाप के मालिक से इंस्पैक्टर से लेकर बड़े अफसरों तक पैसे की बंदरबांट हुई है, जिससे कोई भी अफसर इस नाजायज इमारत पर कार्ऱवाई के लिए आदेश नहीं जारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में सभी अफसरों की पेशी करवाएंगे।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *