Punjab News: मालगाड़ी पर चढ़कर Reel बना रहा था युवक, हादसे का हुआ शिकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur), टांडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां रील (Reel) बनाना स्कूली विद्यार्थियों को भारी पड़ गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

खबर मिली है कि टांडा के रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर आज मालगाड़ी पर चढ़ कर मोबाइल पर रील बनाते समय स्कूली विद्यार्थी हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया।

instagram reel
instagram reel

स्कूल के बजाय रेलवे स्टेशन चले गए

बताया जा रहा है कि कलोआ निवासी करण जो 12वीं का विद्यार्थी था हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आकर 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गया। उसे इलाज के लिए टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया।

Young Boy dies while making reel at railway station
Young Boy dies while making reel at railway station

स्कूल ऑफ एमिनेंस टांडा में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला करण अपने दो अन्य दोस्तों लवप्रीत और पवन के साथ स्कूल के लिए लेट हो गया था। इसके बाद स्कूल जाने की बजाय वे रेलवे स्टेशन चले गए। यहां वह मालगाड़ी पर चढ़कर वीडियो बना रहा था और हादसे का शिकार हो गया।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *