Punjab News: शिकायत निवारण रैंकिंग में पंजाब देशभर में अग्रणी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से शिकायत निवारण रैंकिंग में देशभर में अग्रणी स्थान प्राप्त करके एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस विशेष उपलब्धि के बारे में बताते हुए प्रशासकीय सुधार और जन शिकायत विभाग के मंत्री श्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने आज बताया कि यह रैंकिंग देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित किए गए शिकायत निवारण इंडेक्स के आधार पर की गई है।

aman-arora
aman-arora

गुणवत्ता के आधार पर किया गया

इस इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चुनाव मुख्य रूप से दो पहलुओं – शिकायतों का समयबद्ध निपटारा और निपटारे की गुणवत्ता के आधार पर किया गया है और इस इंडेक्स के लिए 1 जनवरी, 2024 से 30 जून, 2024 तक की अवधि का डेटा उपयोग किया गया है।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नागरिकों की समस्याओं का समय पर और प्रभावी ढंग से समाधान करने की वचनबद्धता को दर्शाती है।

BORDER REGION LAGGED BEHIND DUE TO REGRESSIVE AND FEUDAL OUTLOOK OF DYNASTICAL LEADERS: CM
CM Bhagwant Mann

इंडेक्स के लिए सख्त मापदंड तैयार

उन्होंने बताया कि इस इंडेक्स के लिए सख्त मापदंड तैयार किए गए थे, जिनमें 30 दिनों के भीतर शिकायतों के निपटारे का प्रतिशत, शिकायतों के समाधान का प्रतिशत और नागरिक फीडबैक शामिल है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राप्त 20,000 से अधिक शिकायतों में से 62.27% स्कोर के साथ पंजाब ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

प्रशासकीय सुधार मंत्री ने नागरिकों की सभी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की समर्पित भावना पर जोर देते हुए कहा कि शिकायतों के निपटारे की सख्त निगरानी उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जा रही है।

टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल

उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक सरकार के पोर्टल https://connect.punjab.gov.in के माध्यम से या टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके या किसी भी सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *