Visa Free Countries: क्या आप जानते हैं? अब इन देशों में भारतीय पासपोर्ट से बिना वीजा के घूम सकते हैं

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली Visa Free Countries: भारतीय पासपोर्ट रखने वालों के लिए अब दुनिया के कई देशों में यात्रा करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समय 16 देशों में भारतीयों को बिना वीजा के यात्रा करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, 40 देश ऐसे हैं जहां पहुंचते ही वीजा मिल जाता है, और 47 देश ई-वीजा (ऑनलाइन वीजा) की सुविधा दे रहे हैं।

विदेश मंत्रालय यह कोशिश कर रहा है कि और भी देश भारतीय यात्रियों के लिए वीजा की प्रक्रिया को आसान बनाएं। यह सुविधा किसी देश के अपने फैसले पर निर्भर करती है, लेकिन भारत के साथ उसके अच्छे संबंध होने पर भी इसका असर पड़ता है। जैसे-जैसे भारत के दूसरे देशों के साथ रिश्ते मजबूत हो रहे हैं, वैसे-वैसे वीजा की सुविधा देने वाले देशों की संख्या भी बढ़ रही है।

Visa Free Countries

Thailand Free Visa: थाईलैंड ने 93 देशों के लिए वीजा-फ्री नीति को बढ़ाया, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Thailand Visa Free Countries

कुछ देशों में भारतीय नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इनमें थाईलैंड, भूटान, हांगकांग, मालदीव और मारीशस जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा, वियतनाम, रूस, यूएई, अजरबैजान, कजाकिस्तान, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देश ई-वीजा की सुविधा भी देते हैं।

वीजा ऑन अराइवल की सुविधा

Visa Free Countries: क्या आप जानते हैं? अब इन देशों में भारतीय पासपोर्ट से बिना वीजा के घूम सकते हैं
Visa Free Countries

कुछ देश जैसे फिजी, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कतर और ट्यूनीशिया वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी प्रदान करते हैं। इसका मतलब यह है कि भारतीय नागरिक वहां पहुंचने के बाद वीजा प्राप्त कर सकते हैं। कुछ देशों में दोनों सुविधाएं मिलती हैं—ई-वीजा और वीजा ऑन अराइवल।

वीजा प्रक्रिया आसान होने का फायदा

Visa Free Countries: क्या आप जानते हैं? अब इन देशों में भारतीय पासपोर्ट से बिना वीजा के घूम सकते हैं
Visa Free Countries

वीजा की प्रक्रिया आसान होने से यात्रियों का समय बचता है। ई-वीजा और वीजा ऑन अराइवल की प्रक्रिया आसान होती है। इसमें यात्रियों को सिर्फ कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं या यात्रा के दौरान दिखाने होते हैं, और तुरंत वीजा मिल जाता है। इससे एंबेसी में जाकर वीजा लेने की लंबी प्रक्रिया से बचा जा सकता है।

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ती ताकत

Visa Free Countries: क्या आप जानते हैं? अब इन देशों में भारतीय पासपोर्ट से बिना वीजा के घूम सकते हैं
Visa Free Countries

भारत भी कई देशों के नागरिकों को वीजा की सुविधाएं दे रहा है। भारत 170 से ज्यादा देशों के लिए ई-वीजा की सुविधा देता है, और जापान, दक्षिण कोरिया, यूएई जैसे देशों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी है।

दुनिया में पासपोर्ट रैंकिंग में भारत की स्थिति में सुधार हो रहा है। 2024 में भारत की पासपोर्ट रैंकिंग 82वीं है, जो पिछले साल 84वीं थी। वीजा की सुविधाओं की संख्या बढ़ने से भारतीय पासपोर्ट की ताकत और भी बढ़ेगी।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *