Weather Update Punjab: पंजाब के 17 जिलों में अलर्ट जारी, होगी बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update Punjab: पंजाब के लोगों के लिए Good News है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब (Punjab) में दो दिन अच्छी बारिश (Rain)के आसार बन रहे हैं। पंजाब के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में अच्छी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

Weather
Weather

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस दौरान पंजाब के शहरों के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। पंजाब के शहरों का औसतन तापमान 28 डिग्री से 36.6 डिग्री के बीच रह सकता है।

बारिश कुछ जिलों तक सीमित रही

सोमवार बारिश कुछ जिलों तक सीमित रही। जिसके चलते पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। IMD के अनुसार ये तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। पंजाब के एसबीएस नगर में 9 मिमी, रोपड़ में 8.5, पठानकोट में 4 और मोगा-फिरोजपुर में 0.5-0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

weather
weather

मानसून से अगस्त महीने में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया था। लेकिन 1 से 5 अगस्त तक मानसून फिर से कमजोर होता दिख रहा है। इन 5 दिनों में पंजाब में 14 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, पाकिस्तान से सटे इलाकों में कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि अन्य जिलों को रेड व येलो जोन में रखा गया है।

weather
weather

अमृतसर में 89 फीसदी अधिक बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब के एसबीएस नगर में 5 दिनों में 99 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि होशियारपुर 84, संगरूर में 83 फीसदी और रूपनगर में 82 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, तरनतारन में 286 व फरीदकोट में 247 फीसदी, अमृतसर में 89 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *