CM Bhagwant Mann: CM भगवंत मान दादरी पहुंचे, महावीर फोगट से की मुलाकात; देखें Video

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। CM Bhagwant Mann: पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के पेरिस ओलिंपिक 2024 मुकाबले से डिसक्वालीफाई होने पर हरियाणा के लोग सदमे में हैं। विनेश फोगाट न केवल फाइनल से बाहर हो गई, बल्कि मेडल से भी चूक गईं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने हरियाणा (Haryana) के चरखी दादरी में भारतीय पहलवान विनेश फोगट के चाचा महावीर फोगट (Mahavir Phogat) से मुलाकात की। भगवंत मान ने मान ने कहा किा 100-50 ग्राम के तो बाल ही थे, वही कटवा देते। कहा कि कोच और फिजियोथेरेपिस्ट लाखों रुपये लेते हैं। क्या वो वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?

जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले से पहले 50 किलो वजन को कायम नहीं रख सकीं। पहलवान विनेश फोगाट के ओलिंपिक मुकाबले से बाहर होने की सूचना मिलते ही महावीर फोगाट की आंखों में आंसू आ गए।

वहीं, इस फैसले के आने के बाद हर कोई विरोध जता रहा है। विनेश के गोल्ड की दौड़ से बाहर होने की सूचना मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

Wrestler Vinesh Phogat
Wrestler Vinesh Phogat

मेट पर नहीं हरा पाए तो षड्यंत्र कर किया बाहर- ससुर राजपाल राठी

विनेश के ओलंपिक में डिस्क्वालीफाई होने के बाद ससुर राजपाल राठी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें जैसे ही यह सूचना मिली दिल बैठ गया। आंखों में पानी आ गया इतना दुख है कि किसी को बयान नहीं कर पा रहे है। विनेश के साथ राजनीति की जा रही है। कुछ शुरू से ही उसके पीछे लगे हुए है कि कैसे उसको हराया जाए।

विनेश को मैट पर नहीं हरा पाए तो राजनीति करके नीचे लाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर वजन 100 ग्राम ज्यादा था तो 10 मिनट का समय देते वह अपने बाल कटवा देती, 100 ग्राम तो वहां कम हो जाता। लेकिन नहीं यह षड्यंत्र के माध्यम से किया जा रहा है। बेटी ने जिंदगी भर इस पल के लिए मेहनत की व उसको इस गंदे तरीके से साजिश कर बाहर किया जा रहा है।

Match referee declaring Vinesh the winner of the semi-final.
Match referee declaring Vinesh the winner of the semi-final.

भारत की शान हमारी बेटी विनेश फोगाट- सीएम

विनेश आप भारत का गौरव हैं आप हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं आपने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से ओलंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। आज का फैसला हर भारतीय के लिए बेहद ही दु:खद है हरियाणा समेत पूरा भारत आपके साथ खड़ा है।

Wrestler Vinesh Phogat
Wrestler Vinesh Phogat

आपने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया है।हमें अपनी बेटी पर पूर्ण विश्वास है कि आप हर बाधाओं को पार कर हमेशा भारत का मान बढ़ाती रहेंगी।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *