Jalandhar News: कल जालंधर में लगने जा रहा है विशेष कैंप, आप भी उठाए लाभ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा लोगों को उनके दरवाजे पर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने और समस्याओं की मौके पर सुनवाई कर जल्द हल को यकीनी बनाने के निर्देशों अधीन ज़िला प्रशासन द्वारा 08 अगस्त को कम्युनिटी हाल, भार्गो कैंप, जालंधर (Jalandhar) में विशेष कैंप लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि यह विशेष कैंप कम्युनिटी हाल भारगो कैंप में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें लोगों के अलग- अलग विभागों संबंधी मामलों की सुनवाई की जाएगी ताकि उनको जल्द से जल्द हल किया जा सके।

bhagwant-mannn
bhagwant-mannn

ये सेवाएं प्रदान की जाएंगी

डा. अग्रवाल ने बताया कि कैंप में पैंशन, एस.सी./ बी.सी. सर्टिफिकेट आदि बनाने के साथ- साथ ज़िला भलाई दफ़्तर, जल स्पलाई और सीवरेज, स्वास्थ्य आदि विभागों संबंधित अलग-अलग सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने आगे बताया कि अलग-अलग विभागों/ दफ्तरों के अधिकारी कैंप में मौजूद रह कर लोगों के मामलों/ समस्याओं की सुनवाई करके उनका उपयुक्त हल यकीनी बनाएगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए ज़िला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे इस विशेष कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता दिया।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *