Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के नाम पर एक और उपलब्धि जुडी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) ने एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से सरकार के खजाने में जुलाई 2024 के महीने के दौरान रिकॉर्ड 71% अधिक आय प्राप्त हुई है। एक महीने में इतनी बड़ी वृद्धि अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिंपा (Brahm Shankar Jimpa) ने कहा कि पंजाबवासियों को पारदर्शी, साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसी कारण राज्य की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।

Bram-Shanker-Jimpa
Bram-Shanker-Jimpa

‘रंगला पंजाब’ बनने की ओर बढ़ रहा

उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में मई 2024 में 22%, जून में 42% और जुलाई में 71% आय में वृद्धि यह दर्शाती है कि हमारा राज्य ‘रंगला पंजाब’ बनने की ओर बढ़ रहा है।

विस्तार से जानकारी देते हुए जिंपा ने बताया कि जुलाई 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 463.08 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले साल जुलाई 2023 की तुलना में 71% अधिक है। जुलाई 2023 में यह आय 270.67 करोड़ रुपये थी।

पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 27% है

जिंपा ने बताया कि अप्रैल से जुलाई 2024 तक पंजाब के खजाने में कुल 1854.12 करोड़ रुपये आए है, जबकि 2023 में इन महीनों के दौरान यह राशि 1461.87 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 27% है।

CM-Bhagwant-Mann-
CM-Bhagwant-Mann

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समय-समय पर फील्ड में दौरे करके लोगों से फीडबैक लेते रहते है और इसी आधार पर विभागों को निर्देश जारी किए जाते हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सुविधाओं की प्रशंसा भी की थी

उन्होंने कहा कि हाल ही में राजपुरा तहसील कार्यालय के दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत करके उनके सुझाव लिए थे और इस दौरान लोगों ने सरकारी दफ्तरों में मिल रही सुविधाओं की प्रशंसा भी की थी। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी और रिश्वत मुक्त सेवाएं देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार वचनबद्ध है।

उन्होंने बताया कि राज्य में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।

अपनी शिकायतें 9464100168 नंबर पर दर्ज करवाएं

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के कार्यों से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी नंबर 8184900002 जारी किया गया है। एनआरआईज़ राजस्व विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें 9464100168 नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। ये नंबर केवल लिखित शिकायतों के लिए है।

जिंपा ने पंजाबवासियों से अपील की है कि राजस्व विभाग से संबंधित किसी भी काम के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दी जाए, और यदि कोई रिश्वत मांगता है, तो इसकी रिपोर्ट तुरंत की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *