डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1 अगस्त को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। देर शाम ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े
9 घंटे तक ईडी अधिकारियों ने आशु से उसकी बढ़ी हुई संपत्ति और विदेशों में लेनदेन के बारे में पूछताछ की। ईडी ने आशु को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड लिया है।

कई विदेशी लेनदेन का भी पता चला
आज फिर आशु को संविधान चौक के पास कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी के सवालों का जवाब आशु नहीं दे पाए। ईडी पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री रहते हुए आशु की बढ़ी हुई संपत्ति की जांच कर रही है।
ईडी को कई विदेशी लेनदेन का भी पता चला है। ईडी ने जांच में पाया है कि भारत भूषण उर्फ आशु ने कई फर्जी संस्थाओं के जरिए अपराध की कमाई (पीओसी) को सफेद किया और अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां खरीदीं।

करीबियों पर भी गिरेगी गाज
ईडी ने अब आशु के करीबियों की भी जांच शुरू कर दी है। आशु के करीबियों पर गाज गिरनी तय है। कई नजदीकियों के खातों को ईडी खंगाल चुकी है। बाकी के कुछ लोगों के सूची बन रही है। इस बीच ईडी को आशु व उसके करीबियों के खातों में विदेशी लेनदेन का भी पता चला है। जिससे आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पंजाब में 24 जगहों पर छापेमारी की गई
आशु की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने पंजाब टेंडर घोटाला मामले में 24 अगस्त 2023, 04 सितंबर 2023 और 06 सितंबर 2023 को भारत भूषण आशु और उनके सहयोगियों के आवासीय परिसरों में लुधियाना, मोहाली, नवांशहर और चंडीगढ़ (पंजाब) में 24 जगहों पर छापेमारी की थी।

तलाशी अभियान के दौरान नगदी जब्त की गई और बैंक खातों में पड़ी राशि को फ्रीज कर दिया गया। संपत्ति, सोने के आभूषण और सोने के सिक्कों की कुल राशि को फ्रीज कर दिया गया। इस मामले में जब्ती और फ्रीजिंग सहित बरामदगी का कुल मूल्य 8.46 करोड़ रुपये से अधिक था।
अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें


