Neeru Bajwa: नीरू की 11 साल बाद बॉलीवुड में Entry, इस फिल्म में आने वाली है नज़र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Neeru Bajwa: पंजाबी सिनेमा स्टार अभिनेत्री नीरू बाजवा 11 साल बाद बॉलीवुड (Bollywood) में एंट्री करने जा रही है। नीरू बाजवा बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘सन ऑफ सरदार 2’ में मुख्य भूमिका निभाने जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जो उनकी पहली हिंदी फिल्म है फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं, जिनके साथ इस एक्ट्रेस की सिनेमा ट्यूनिंग लाजवाब रही है।

Son Of Sardar 2
Son Of Sardar 2

क्रू में शामिल हो सकती हैं

हालांकि एक्ट्रेस नीरू बाजवा फिलहाल इस शेड्यूल के पहले चरण का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन संभावना है कि वह कभी भी क्रू में शामिल हो सकती हैं।

फिलहाल बतौर प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस नीरू बाजवा कई पंजाबी फिल्मों की शूटिंग और प्री-प्रोडक्शन के काम में काफी व्यस्त नजर आ रही हैं, जिनका उनके द्वारा बीते दिन अपने होम प्रोडक्शन की फिल्में ‘वाह नी पंजाबने’ और ‘शुक्राना’ का भी ऐलान किया गया है।

नीरू का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि नीरू ने अपने करियर की शुरुआत देव आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वह विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म ‘प्रिंस’ और अक्षय कुमार के साथ ‘स्पेशल 26’ में भी काम कर चुकी हैं।

टीवी की दुनिया में उन्होंने ‘अस्तित्व- एक प्रेम की, जीत, नच बलिए सीजन 1 जैसे मशहूर टीवी शो में भी काम किया था। हालांकि, नीरू को शोहरत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से मिली।

मनीष सिसौदिया को किस आधार पर मिली जमानत, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *