Punjab News: पंजाब के रियल एस्टेट कारोबारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) स्टेट क्राइम ब्रांच ने रियल एस्टेट कारोबारी (Real Estate Businessman) व सन्नी ऐनक्लेव (Sunny Enclave) के प्रमुख जरनैल सिंह बाजवा समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

अन्य आरोपियों में दीपक कुमार, शैंपी, मनबीर सिंह व हरवीर सिंह शामिल हैं। इनमें दो बाजवा के कर्मचारी है। इस संबंधी सुच्चा सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत की गई थी। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत केस दर्ज हुआ है।

FIR Against Real Estate Businessman Bajwa
FIR Against Real Estate Businessman Bajwa

ये था पूरा मामला

सुच्चा सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी आठ कनाल एक मरले जमीन मोहाली के गांव हसनपुर में है। साल 2016 में बाजवा डेवलपर लिमिटेड ने जंडपुर, हसनपुर और सिंहपुर सेक्टर-122, 123, 124, 125 में मेगा प्रोजेक्ट के लिए आवेदन किया था।

जिसके बाद गमाडा की तरफ से प्रोजेक्ट को उनकी सहमति के बिना मंजूरी दे दी गई। जबकि उनकी तरफ से सहमति नहीं दी गई थी।

शामलात जमीन का भी हुआ प्रयोग

सुच्चा सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया था कि इस मैगा प्रोजेक्ट में गमाडा अधिकारियों ने सिंहपुर गांव की शामलात जमीन को EWS फ्लैटों के लिए आरक्षित कर दिया।

उनका आरोप था कि सिंहपुर में इस प्रोजेक्ट की 3.426 एकड़ जमीन शामलात है। इसकी विजिलेंस ने अपने स्तर पर पड़ताल की।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

चीफ सेक्रेटरी को भी भेजी थी शिकायत

यह शिकायत सुच्चा सिंह ने पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी को भी की थी। इसके बाद इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से स्टेट क्राइम ब्रांच को लिखा गया है।

साथ ही कहा कि आरोपियों पर केस दर्ज किया। गमाडा के किसी अधिकारी भूमिका सामने आती है तो उनकी पड़ताल की जाए।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *