Punjab News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 3 कर्मचारी निलंबित, दिया गया टॉस्क नहीं किया पूरा; लाइन हाजिर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एसएसपी की बड़ी कार्रवाई करते हुए दिए गए सीआईए स्टाफ (CIF Staff) के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

एसएसपी बठिंडा अमनीत कौर कोंडल द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। एसएसपी अवनीत कौर कोंडल ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा पूरे पंजाब में बड़े-बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Punjab News
Punjab News

नशे को लेकर बठिंडा पुलिस को कुछ टास्क भी दिए गए हैं, लेकिन सीआईए स्टाफ-1 के एएसआई हरिंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल लखबीर सिंह और अमरीक सिंह ने इन कार्यों को पूरा न करके अपने कर्तव्य की अनदेखी की है।

एसपीडी द्वारा एक पत्र लिखा गया

यह कर्मचारी सीआईए प्रभारी जसविंदर सिंह की निगरानी में आ रहे थे, जिन्होंने इन कर्मचारियों से कार्यों को पूरा करने का प्रयास नहीं किया, जिसके बाद एसपीडी अजय द्वारा एक पत्र लिखा गया था और कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।

जिसके बाद एएसआई हरिंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल लखबीर सिंह और अमरीक सिंह को निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी जसविंदर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *