Punjab News: पंजाब में हनीट्रैप गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब के फाजिल्का (Fazilka) जिले के जलालाबाद में पुलिस ने प्रेम जाल में फंसा कर लोगों को हनी ट्रैप (Honey Trap) के जरिए ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस (Police) ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में एक पुलिस कर्मचारी भी शामिल है l फिलहाल पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है l जिनसे 5 लाख की नगदी, एक गाड़ी और 10 व 5 लाख के दो चैक बरामद हुए हैं।

Honey-Trap
Honey-Trap

5 महिलाओं को किया गिरफ्तार

जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि सिटी जलालाबाद पुलिस ने भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो हनीट्रैप के जरिए ये कारोबार चला रहे थे। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Women involved in the Honeytrap gang arrested by the police.
Women involved in the Honeytrap gang arrested by the police.

डीएसपी ने बताया कि उक्त गैंग में शामिल महिलाओं द्वारा फोन के जरिए पहले व्यक्ति को पहले प्रेम जाल में फंसाया जाता था। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को अपने ठिकाने पर बुला उसे कोल्डड्रिंक में नशीली वस्तु मिला कर पिलाने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता था। यही वजह पुलिस ने अब तक उक्त लोगों से एक गाड़ी, 5 लाख की नगदी, 5 और 10 लाख के चैक बरामद किए है।

पीड़ित से की थी 50 लाख की मांग

पुलिस का कहना है कि बग्गे के उताड़ के रहने वाले सुरिंदर कुमार नामक व्यक्ति को इस गिरोह ने ब्लैकमेल किया। जिसमें एक लड़की जोतम कौर ने हनीट्रैप में उक्त व्यक्ति को फंसा मक्खू इलाके में बुलाकर वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु मिला उक्त व्यक्ति को पिला उसकी वीडियो बनाई, और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

money
money

हालांकि इस मामले में राजीनामा के लिए 50 लाख की मांग की गई थी। लेकिन सौदा 20 लाख में तय हुआ था। तभी पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई कर दी।

लुधियाना की रहने वाली है सरगना

गिरोह की सरगना लड़की जोतम कौर लुधियाना के रहने वाली है। जिसमें लड़की के साथ जसविंदर कौर निवासी लुधियाना, सुनीता कौर निवासी मक्खू, कृष्णा रानी निवासी जलालाबाद, छिंदो बाई निवासी जलालाबाद, अंग्रेज सिंह निवासी चक मोचन वाला, सुखचैन सिंह निवासी किडियावाली फाजिल्का, गोबिंद सिंह निवासी किडियावाली फाजिल्का और पुलिस कर्मचारी अमनदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *