Jalandhar News: जालंधर के अस्पताल में 25 साल की युवती से रेप, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर (Jalandhar) के सरकारी अस्पताल में एक विवाहित महिला के साथ रेप किया गया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस डिवीजन नंबर-4 में किया है। महिला ने कहा कि रेप करने वाले व्यक्ति को वह सामने आने पर पहचान लेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक करीब 25 वर्षीय विवाहत महिला मनजोतप्रीत (काल्पनिक नाम) सिविल अस्पताल आई थी। उक्त महिला की मां बीमार हैं, जो सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ति महिला के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे वह सीढियों से नीचे उतर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति उसे धक्के से बैसमैंट में ले गया। उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

Civil Hospital Jalandhar
Civil Hospital Jalandhar

गले को कपडे़ से भी दबाया

पीड़ित महिला के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने उसके गले को कपडे़ से भी दबाया और उसका मोबाइल फोन ले गया। इसके बाद करीब 2 बजे वह चीखती हुई बैसमैंट से बाहर निकली और अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों को पुरी बात बताई।

महिला का कहना है कि उसके साथ बलात्कार करने वाले को सामने आने पर वह पहचान सकती है। थाना 4 के SHO हरदेव सिंह का कहना है कि पहले सूचना पुलिस के पास आई थी कि महिला के साथ बलात्कार हुआ है, लेकिन जैसे ही पुलिस ने महिला को ब्यान दर्ज करने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया।

Punjab News
Punjab News

अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल

वहीं, रेप के आरोपी की पहचान के लिए मैडीकल सुपरिंटैंडैंट दफ्तर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चैक की गई। इस दौरान एसएचओ के साथ सीनियर मैडीकल आफिसर डा. वरिंद्र कौर, डा. परमजीत सिंह भी मौजूद थे। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *