Kolkata News: आज 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर उतरे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में डॉक्टर की हत्या और रेप (Rape) का मामला तूल पकड़ रहा है। कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की निंदा करते हुए, विशेषज्ञों ने सोमवार को डॉक्टरों की सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

डॉक्टरों की संस्था ऑर्गेनाइज्ड मेडिसिन एकेडमिक गिल्ड-ओएमएजी का नेतृत्व करने वाले ईश्वर गिलाडा ने इस मामले में बताया, ‘यह कोई नई बात नहीं है। डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़े कई हमले और मुद्दे आए दिन होते रहते हैं।

Sanjay Roy, accused of rape and murder of a trainee doctor of RG Kar Medical College Hospital.
Sanjay Roy, accused of rape and murder of a trainee doctor of RG Kar Medical College Hospital.

‘हम ऐसी घटनाओं का कड़ा विरोध करते हैं, और अनुरोध करते हैं कि इसका कोई राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने इसके बाद कहा, ‘डॉक्टर की सुरक्षा और संरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।’

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला

केस में सोमवार (12 अगस्त) को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें मर्डर से पहले रेप की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेनी डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना सुबह 3 से 5 बजे की है।

पुलिस ने अस्पताल के 30 दिन का CCTV फुटेज का डेटा लिया है। इससे पता लगाया जाएगा कि आरोपी के साथ कोई और शामिल है या नहीं। एक महीने में आरोपी कितने बार अस्पताल आया।

Kolkata Police presented the accused Sanjay in the court. The court sent him to judicial custody for 14 days.
Kolkata Police presented the accused Sanjay in the court. The court sent him to judicial custody for 14 days.

उधर, घटना को लेकर आज देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। AIIMS दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं।

आरोपी ने सबूत मिटाए

डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के बाद आरोपी संजय रॉय अपने घर जा कर सो गया। सुबह जब तो खून से सने अपने कपड़े धोए। पर उसके जूतों पर खून के दाग रह गए थे, जिससे पुलिस को उसको पकड़ने में मदद मिली।

CM बनर्जी ट्रेनी डॉक्टर के घर पहुंचीं

इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) सोमवार सुबह ट्रेनी डॉक्टर के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा- 18 अगस्त तक पुलिस केस सॉल्व नहीं कर पाई तो जांच CBI को सौंप देंगे। हालांकि, CBI का सक्सेस रेट काफी कम है। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी चलना चाहिए।

CM mamata-banerjee
CM mamata-banerjee

कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त देर रात ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।

डॉक्टरों के लिए की जाए उचित व्यवस्था

विशेषज्ञों ने भी अस्पतालों में मौजूद कमी के बारे में चिंता जताई। उन्होंने कहा, ड्यूटी पर डॉक्टरों के लिए उचित विश्राम कक्षों की व्यवस्था होनी चाहिए। डॉक्टर चौबीसों घंटे काम करते हैं, और उनके पास निर्दिष्ट कमरों में सोने या आराम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Doctor's Protest
The picture is of Delhi’s RML Hospital. Here, resident doctors raised slogans regarding the Kolkata incident.

दुर्भाग्य से, ये कमरे बड़ी इमारतों के सुदूर सुनसान कोनों में स्थित हो सकते हैं। नींद एक आवश्यक शारीरिक क्रिया है, और थके हुए डॉक्टर के पास अक्सर कोई विकल्प नहीं होता है, ऐसे में उसे जहां स्थान मिलता है, वो सो जाते हैं।

‘सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा की स्थिति दयनीय’

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के लिए विश्राम स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाता है। सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा की स्थिति दयनीय है। कोई भी व्यक्ति अस्पतालों के अंदर, वार्डों, गलियारों और इमारतों में जा सकता है।

Resident doctors of AIIMS Delhi went on strike in protest against the Kolkata incident
Resident doctors of AIIMS Delhi went on strike in protest against the Kolkata incident

अधिकांश स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों जैसी निगरानी का भी अभाव है, यदि हैं भी तो अधिकतर खराब हैं, हम अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे कड़ी कार्रवाई करें, मामले को तेजी से निपटाएं और उच्चतम संभव सजा दें।

विशेषज्ञों ने डॉक्टरों के लिए आत्मरक्षा ट्रेनिंग का भी सुझाव दिया। वहीं देश भर के डॉक्टर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि राज्य में गुरुवार रात ड्यूटी पर तैनात एक 31 साल की पीजीटी डॉक्टर की कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद से अस्पताल के डॉक्टरों में आक्रोश है।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दिया

RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा- ट्रेनी डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी। सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी हो रही है। मैं नहीं चाहता की कभी किसी और के साथ ऐसा हो। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया।

Kolkata News: आज 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर उतरे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *