ED Raid: पंजाब और हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक समेत कई नेताओं के खिलाफ एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। ED Raid: पंजाब और हरियाणा में इन्फोर्समेंट डायरैक्टोरेट (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन केस में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh) और पंजाब (Punjab) के शहरों में 122 करोड़ रुपए की 145 प्रॉपर्टियां अटैच की हैं। इनमें हरियाणा के गुरुग्राम में 100 एकड़ से अधिक की एग्रीकल्चर लैंड भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ईडी (ED) ने हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली में की गई है। इस कार्रवाई को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

विधायक सुरेंद्र पंवार हैं आरोपी

इस केस में कांग्रेस के सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार, इनैलो नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के अलावा पी. एस. बिल्डटेक के मालिक इंद्रपाल सिंह, कांग्रेस नेता मनोज वधवा, कुलविंदर सिंह सहित अंगद सिंह मक्कड़, भूपिंदर सिंह और उनके सहयोगी को ED ने आरोपी बनाया है।

दर असल बीते 4 जनवरी को सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के सैक्टर-15 स्थित घर व अन्य स्थानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा था। विधायक के साथही उनके साझेदारों यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व करनाल में भी छापे मारे गए थे।

Punjab News
Punjab News

दिलबाग सिंह अभी अंबाला की जेल में ही बंद

दिलबाग सिंह अभी अंबाला की जेल में ही बंद हैं। ई.डी. के वकील के मुताबिक विधायक सुरेंद्र पंवार पर 25 करोड़ रुपए की मनी लांड्रिंग ट्रायल का मामला है। विधायक के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। एक मामलाई डी की टीम ने दर्ज कराया है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

ਨਿਗਮ ਨੇ ਜਲੰਧਰ 'ਚ ਕੁਬੇਰ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਲੋਨੀ ਦਾ ਕੰਮ ਰੋਕਿਆ | Daily Samvad Punjabi



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *