Kolkata Doctor Murder: देश में डाक्टरों की हड़ताल, आज अस्पतालों में ठप रहेगी OPD सेवाएं, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कोलकाता (मौलीश्री जायसवाल)। Kolkata Doctor Murder: कोलकाता (Kolkata) में ट्रेनी डाक्टर के साथ रेप और हत्या के विराध में पूरे देश में डाक्टरों ने हड़ताल (Strike) की घोषणा कर दी है। फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Federation of Resident Doctors’ Association) ने कहा कि उसकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में कोई समाधान नहीं निकल पाया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई इस वीभत्स घटना के विरोध में देश भर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे ओपीडी और गैर-आपातकालीन सर्जरी सहित वैकल्पिक सेवाएं प्रभावित हुईं।

Doctors in Kolkata protested demanding justice for the trainee doctor.
Doctors in Kolkata protested demanding justice for the trainee doctor.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की टीम से मुलाकात

यह हड़ताल फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) के आह्वान पर की गई। फोरडा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की टीम के साथ व्यापक चर्चा के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके कारण हड़ताल जारी रहेगी।”

फोरडा के अध्यक्ष डॉ. अविरल माथुर ने कहा कि हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी। माथुर ने कहा, “मैंने एसोसिएशन के सदस्यों और डॉक्टरों के साथ सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की टीम से मुलाकात की। चूंकि उनकी मांगों के संबंध में कोई समाधान नहीं निकला, इसलिए हड़ताल एक और दिन जारी रहेगी।”

Resident doctors of AIIMS Delhi went on strike in protest against the Kolkata incident
Resident doctors of AIIMS Delhi went on strike in protest against the Kolkata incident

अस्पतालों में सेवाएं बाधित

उधर आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों और छात्रों का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा है कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इस तरह से मेडिकल कॉलेज में हड़ताल का आज पांचवां दिन होगा। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पतालों में सेवाएं बाधित हो रही हैं।

Kolkata Doctor Murder: देश में डाक्टरों की हड़ताल, आज अस्पतालों में ठप रहेगी OPD सेवाएं, जाने वजह

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *