Vinesh Phogat: विनेश को रजत मेडल पर फैसला टला, 16 अगस्त CAS कोर्ट की नई तारीख; महावीर फोगाट बोले- गोल्ड मेडलिस्ट जैसा स्वागत करेंगे

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vinesh Phogat: हरियाणा की रेसलर विनेश फोगाट (Wrestler Vinesh Phogat) को पेरिस ओलिंपिक (Paris Olympics) में रजत मेडल (Silver Medal) मिलेगा या नहीं? इसका अभी और इंतजार करना पड़ेगा। खेल कोर्ट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिटरेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ने फैसला 16 अगस्त मंगलवार को शाम साढ़े 9 बजे के लिए टाल दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इससे पहले CAS ने 10 अगस्त को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखकर 13 अगस्त को फैसले की तारीख तय की थी। इस मामले में डॉ. एनाबेले बेनेट को फैसला सुनाना है।

गोल्ड मेडलिस्ट की तरह की स्वागत करेंगे- महावीर

वहीं आज अगर फैसला होता तो इसके बाद CAS में विनेश के वकील रहे हरीश साल्वे और भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की प्रमुख पीटी ऊषा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कानी थी। वहीं, इस मामले पर विनेश के ताऊ महावीर फोगाट (Mahavir Phogat) ने कहा है कि हम विनेश का गोल्ड मेडलिस्ट की तरह की स्वागत करेंगे।

CM Bhagwant Mann Reach Vinesh phogat town & meet Mahavir Phogat
CM Bhagwant Mann Reach Vinesh phogat town & meet Mahavir Phogat

विनेश के संन्यास को लेकर उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी के साथ इतने बड़े स्तर पर ऐसा बर्ताव हो जाता है, वह खिलाड़ी ऐसा फैसला ले लेता है। पेरिस से लौटने पर विनेश को पूरा परिवार मनाएगा और 2028 के ओलिंपिक के लिए तैयारी शुरू करेंगे।

16 को देश लौटेंगी विनेश

वहीं, विनेश फोगाट के भारत लौटने के सस्पेंस से भी पर्दा उठ गया है। विनेश 16 अगस्त को स्वदेश लौटेंगी। सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट पहुंचने की संभावना है। एयरपोर्ट से वह अपने पैतृक गांव बलाली पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से लेकर बलाली गांव तक विभिन्न स्थानों पर रेसलर का स्वागत होगा।

Vinesh Phogat was spotted outside the Paris Olympic Village.
Vinesh Phogat was spotted outside the Paris Olympic Village.

वहीं, पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी के बाद बाकी खिलाड़ी भारत लौट चुके हैं। एक दिन पहले विनेश को खेल विलेज के बाहर बैग के साथ स्पॉट किया गया था। चर्चा थी कि मंगलवार को विनेश भारत लौट सकती हैं।

वेट बढ़ने पर अयोग्य करार दी गईं

बता दें कि विनेश फोगाट ने ओलिंपिक में 50 kg वेट कैटेगरी में कुश्ती लड़ी थी। एक दिन में जापान की ओलिंपिक चैंपियन समेत 3 पहलवानों को पटखनी देकर वह फाइनल में पहुंची। हालांकि अगले दिन फाइनल मुकाबले से पहले उसका वेट 100 ग्राम ज्यादा निकल आया। जिस वजह से उसे अयोग्य करार दे दिया गया।

Vinesh thanking God with folded hands after winning the semi-final.
Vinesh thanking God with folded hands after winning the semi-final.

उधर, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा- ”वजन का मैनेजमेंट करना ख‍िलाड़ी और कोच की जिम्मेदारी है। खासकर कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और जूडो जैसे खेलों में। इनमें एथलीटों के वजन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी प्रत्येक एथलीट और उसके कोच की है, न कि IOA द्वारा नियुक्त चीफ मेड‍िकल अफसर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला और उनकी टीम की।”

विनेश के पक्ष में यह दलीलें भी रखी गईं

खेल कोर्ट में विनेश के पक्ष में कहा गया कि 100 ग्राम वजन बहुत कम है। यह एथलीट के वजन के 0.1% से 0.2% से ज्यादा नहीं है। यह गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर के फूलने से भी आसानी से बढ़ सकता है क्योंकि गर्मी के कारण इंसान की जीवित रहने की जरूरत की वजह से शरीर में ज्यादा पानी जमा होता है। इसके अलावा विनेश को एक ही दिन में 3 कॉम्पिटिशन लड़ने पड़े। इस दौरान एनर्जी को मेंटेन करने के लिए भी उन्हें खाना पड़ा।

Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

इसके अलावा भारतीय पक्ष ने कहा कि खेल गांव और ओलिंपिक गेम्स के एरीना के बीच की दूरी और पहले दिन फाइट के टाइट शेड्यूल की वजह से विनेश को वजन घटाने का पर्याप्त टाइम नहीं मिला। विनेश का वजन पहले दिन की 3 कुश्तियां लड़ने के बाद 52.7 किलो पहुंच चुका था।

भारतीय पक्ष ने कहा

भारतीय पक्ष ने यह भी कहा कि विनेश को 100 ग्राम वजन बढ़ने से दूसरे रेसलर के मुकाबले कोई फायदा नहीं होना था। यह सिर्फ जरूरी रिकवरी प्रोसेस का परिणाम था। एक दिन में लगातार 3 मुकाबले लड़ने के बाद उसके शरीर को डाइट की भी जरूरत थी।

Wrestler Vinesh Phogat
Wrestler Vinesh Phogat

भारतीय पक्ष ने यह भी दलील दी कि विनेश फोगाट के मामले में कोई धोखाधड़ी या हेराफेरी जैसी बात नहीं है। न ही कोई डोपिंग जैसा कोई इश्यू है।

पहले सारे मुकाबले सही लड़ने और फाइनल में अयोग्य होने की वजह से विनेश को कड़ी मेहनत के बावजूद सिल्वर मेडल से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *