Aaj ka Panchang: आज है पुत्रदा एकादशी, लक्ष्मी नारायण की करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 473 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 16 August 2024: आज शुक्रवार है, एकादशी है। तारीख है 16 अगस्त 2024। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त यानी आज पुत्रदा एकादशी है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके साथ ही साधक मनचाहा वर पाने के लिए लक्ष्मी नारायण जी के निमित्त एकादशी व्रत रख रहे हैं। इस व्रत के पुण्य- प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। पुत्रदा एकादशी पर दुर्लभ शिववास योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कई मंगलकारी योग भी बन रहे हैं। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Aaj ka Panchang: आज है पुत्रदा एकादशी, लक्ष्मी नारायण की करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

शुभ मुहूर्त

सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 अगस्त को सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक है। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। साधक दिन में किसी समय भक्ति भाव से भगवान नारायण की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन कर सकते हैं।

शुभ योग

आज यानी पुत्रदा एकादशी पर प्रीति योग का निर्माण दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से हो रहा है। इस योग का समापन 17 अगस्त को सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगा। वहीं, आज बव एवं बालव करण योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

शिववास

सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी आज शिववास योग का निर्माण सुबह 09 बजकर 40 मिनट से हो रहा है। इस समय तक भद्रावास का भी संयोग है। शिववास योग के दौरान भगवान शिव कैलाश पर जगत की देवी मां पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे। इस समय में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Aaj ka Panchang: आज है पुत्रदा एकादशी, लक्ष्मी नारायण की करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

आज का पंचांग (Panchang 16 August 2024)

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 59 मिनट पर

चन्द्रोदय– शाम 04 बजकर 32 मिनट पर

चंद्रास्त– देर रात 02 बजकर 42 मिनट पर ( 17 अगस्त)

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 08 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 21 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 29 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन

Aaj ka Panchang: आज है पुत्रदा एकादशी, लक्ष्मी नारायण की करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *