Punjab News: पंजाब में घर के बाहर खड़े होकर की फायरिंग, मोहल्ले में दहशत का माहौल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में बीती रात कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते रेजिडेंस एरिया में आकर फायरिंग (Firing) की। लेकिन उनकी ये घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस ने रात ही कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान न्यू जवाहर नगर निवासी मनदीप सिंह और उसके भाई कन्ना के तौर पर हुई है।

The accused firing outside the house.
The accused firing outside the house.

रजविंदर सिंह निवासी जवाहर नगर ने पुलिस को बताया कि वे बीती शाम बेटे अर्श, विशाल और भतीजे रवि सिंह के साथ मेहता रोड पर अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उक्त आरोपियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसने विशाल व अर्श को मारने की धमकियां भी दी। जिसके बाद आरोपी घर के बाहर फायरिंग करने के लिए भी पहुंच गए।

एक फायर किया, दूसरा हुआ मिस

राजविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रात के समय हथियार लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गए। आरोपी मनदीप ने देसी कट्‌टा निकाला और उनके घर की तरफ फायर कर दिया। वे एक और फायर करना चाहता था, लेकिन वे मिस हो गया। जिसके बाद आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गए।

A bullet shell fell in the street.
A bullet shell fell in the street.

पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 125,351,190,191 और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *