Jalandhar News: जालंधर में चिट्टा पीने के बदले लड़की ने शारीरिक संबंध बनाने का किया आफर, मना करने पर जबरदस्त हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Jalandhar girl offered sex in exchange for smoking chitta – जालंधर में नशा (Drugs) किस कदर फैल गया है, इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब बस स्टैंड (Jalandhar Bus Stand) के पास एक लड़की ने चिट्टा (Drugs) के बदले युवकों को सैक्स (Sex) का आफर दिया। लड़की ने कहा कि उसे चिट्टा (नशा) पिला दो, बदले में रात में फ्री में सैक्स कर सकते हो।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जिस पर युवकों ने मना किया तो लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला जालंधर (Jalandhar) के बस स्टैंड का है। युवकों का आरोप है कि वे बस स्टैंड के पास ढाबे से रोटी पैक करवाने आए थे, वहां एक लड़की ने उनके साथ पहले चिट्टा और सैक्स की बात की, मना करने पर गाली गालौच की।

जालंधर बस स्टैंड पर हंगामा करती युवती
जालंधर बस स्टैंड पर हंगामा करती युवती

पुलिस समझौता करवाती रही

वहीं, लड़की ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की है। इसके बाद बस स्टैंड के पास जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद देर रात पहुंची थाना डिवीजन नंबर-6 की चौकी बस स्टैंड की पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।

मकसूदां के रहने वाले इंद्रजीत ने बताया कि वह सोमवार को रात रोटी लेने के लिए बस स्टैंड के पास आए थे। जब इंद्रजीत रोटी ले रहा था तो उक्त महिला बाहर से आए लड़कों को गालियां देने लगी। जब उसने लड़कों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह नशे में धुत्त थी और देह व्यापार को लेकर डील कर रही थी।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

लड़की ने पथराव भी किया

इंद्रजीत ने आरोप लगाया है कि महिला युवकों के पीछे पड़ी हुई थी कि वह फ्री में उनके साथ सो जाएगी, मगर इसकी एवज में उसे चिट्टा (नशा) दिलवा दिया जाए। वहीं, इंद्रजीत ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला द्वारा उन पर पथराव भी किया गया।

महिला ने सभी आरोपों को गलत बताया और कहा कि मेरे साथ छेड़छाड़ की गई। मैं बस लेने के लिए जालंधर बस स्टैंड आई थी। मगर यहां पर मेरे साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकि कुछ देर बाद महिला अजीब हरकतें करने लगी और बातचीत करती हुई फरार हो गई।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *