Weather Update Punjab: पंजाब में फिर जारी हुआ अलर्ट, इन जिलों में होगी तेज बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की रिपोर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update Punjab: मानसून (Monsoon) सुस्त होने के बाद एक बार फिर से एक्टिव हुआ है। मानसून एक्टिव होने से पंजाब (Punjab) में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से मानसून एक्टिव है, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने पंजाब में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार बारिश के बाद तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पंजाब के पठानकोट में बीते 24 घंटों में 137 मिमी, लुधियाना में 40, बठिंडा में 20 और बरनाला में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Weather Update
Weather Update

इन जिलों में अलर्ट

पंजाब में सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में आज तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर व रूपनगर में अच्छी बारिश की होने की संभावनाएं जताई हैं। जबकि इनके साथ सटे जिलों अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, एसएएस नगर व फतेहगढ़ साहिब में भी बारिश हो सकती है।

पंजाब में सुस्त मानसून ने चिंताओं को बढ़ा रखा है। पूरे देश में सर्वाधिक कम बारिश पंजाब में रिपोर्ट हुई है। पंजाब में 1 जून से 19 अगस्त तक 35 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसने चिंताओं को बढ़ा दिया है। इन दिनों में औसतन पंजाब में 318.2 मिमी बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक राज्य में मात्र 208.1 मिमी बारिश ही हुई है।

इसके अलावा देश के मणिपुर में 31 फीसदी, मिजोरम में 25, नागालैंड में 26, बिहार में 23, हिमाचल प्रदेश में 21 और जम्मू-कश्मीर में 28 फीसदी कम बारिश रिपोर्ट हुई है।

punjab-weather-update
punjab-weather-update

इन जिलों में कम बारिश

पंजाब में बारिश के सीजन 1 जून से 19 अगस्त तक 19 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इन जिलों को रेड व येलो जोन में रखा है। पंजाब में सबसे कम बारिश बठिंडा में दर्ज की गई। यहां 64 फीसदी कम बारिश हुई।

जबकि फतेहगढ़ साहिब में 60 फीसदी, होशियारपुर में 52 फीसदी, एएसए नगर में 59 फीसदी, लुधियाना में 44 फीसदी, जालंधर में 44 फीसदी, पटियाला में 36 फीसदी कम बारिश हुई है।

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और फरीदकोट ऐसे जिले हैं, जहां हालात सामान्य हैं। पठानकोट व तरनतारन में सामान्य से 19 फीसदी तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Weather Update
Weather Update

प्रमुख जिलों का तापमान-

अमृतसर- शनिवार का तापमान 32.2 डिग्री तक पहुंच गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- शनिवार अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री तक पहुंच गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- बीती शाम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- शनिवार अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री किया गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- शनिवार का तापमान 32.8 डिग्री तक पहुंच गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *