Punjab News: 3,000 रुपये रिश्वत लेते ASI को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान बठिंडा जिले के थाना दियालपुरा कैंप भगता भाईका में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) तारा सिंह को 3,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह निवासी गांव अकलिया जलाल, तहसील रामपुरा फूल, बठिंडा द्वारा दिए गए बयान और प्रस्तुत किए गए सबूतों के आधार पर इस ए.एस.आई. को गिरफ्तार किया गया है।

Punjab News
Punjab News

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उसके ट्रैक्टर के ड्राइवर का एक मोटरसाइकिल सवार के साथ मामूली सड़क हादसा हो गया था, जिस संबंध में उक्त थाने में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसे बाद में पंचायती फैसले के जरिए सुलझा लिया गया। लेकिन उसका ट्रैक्टर थाने में जब्त कर लिया गया था।

पूरी बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि जब वह अपना ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए थाने पहुंचा, तो उक्त ए.एस.आई. तारा सिंह ने रिश्वत के रूप में 10,000 रुपये की मांग की, लेकिन शिकायतकर्ता के दबाव डालने पर सौदा 8,000 रुपये में तय हुआ। इस पूरी बातचीत को शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सबूत के रूप में विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।

recording
recording

तारा सिंह को रंगे हाथों पकड़ा

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज की टीम ने जाल बिछाकर ए.एस.आई. तारा सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Punjab News
Punjab News

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी ए.एस.आई. के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Punjab News: 3,000 रुपये रिश्वत लेते ASI को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *