Jalandhar News: जालंधर में साइबर फ्राड रैकेट का पर्दाफाश, 5 राज्यों से 5 लोग गिरफ्तार, 19 बैंक खाते जब्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 5 राज्यों से करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो भोले-भाले लोगों को फोन कर साइबर क्राइम में फंसाते थे। इस मल्टी स्टेट गैंग द्वारा 61 साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) किए गए थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जालंधर (Jalandhar) पुलिस के मुताबिक आरोपियों का ये नेटवर्क 6 राज्यों में फैला हुआ है। आरोपियों से पुलिस ने दर्जनों एटीएम कार्ट और अन्य सामान बरामद किया है।

Cyber Fraud in Jalandhar News
Cyber Fraud in Jalandhar News

पुलिस ने 19 बैंक खाते जब्त किए

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पुलिस 19 बैंक खाते जब्त किए हैं। जिसकी डिटेलिंग की जा रही है। क्योंकि फ्रॉड के बाद आरोपियों द्वारा उक्त पैसा इन्हीं बैंक खातों में डाला जा रहा था। पिछले 61 फ्रॉड का पैसा भी इन्हीं खातों में डाला गया था।

आरोपियों का नेटवर्क 6 राज्यों में फैला

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में जालंधर सिटी पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों का नेटवर्क 6 राज्यों में फैला हुआ है।

इसमें सबसे पहला पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और कर्नाटक है। सभी राज्यों में आरोपियों के साथी फैले हुए है। आरोपी भोले भाले लोगों को अपनी बातों में लगाकर बैंक खाते खुलवाते है। फिर उसी में फ्रॉड का पैसा मंगवाते थे।

Jalandhar News: जालंधर में साइबर फ्राड रैकेट का पर्दाफाश, 5 राज्यों से 5 लोग गिरफ्तार, 19 बैंक खाते जब्त

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *